{"_id":"5e9ea8fbfd35d60d2a75d978","slug":"cbse-board-class-12th-exam-date-remaining-papers-of-10th-and-12th-board-will-not-be-canceled-cbse-informed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CBSE Board 2020: सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की बची परीक्षाएं नहीं होंगी रद्द, लें पूरी जानकारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CBSE Board 2020: सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की बची परीक्षाएं नहीं होंगी रद्द, लें पूरी जानकारी
Tue, 21 Apr 2020 01:34 PM IST
Jaya Tripathi
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Tue, 21 Apr 2020 01:34 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था। इन परीक्षाओं की तिथियों को लेकर 12वीं के छात्रों को बेसब्री से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अधिकारी ने साफ तौर से कहा है कि स्थगित परीक्षाओं को रद्द किए जाने की कोई संभावना नहीं है। इसी के साथ अधिकारी ने कहा कि इन परीक्षाओं की नई तारीख के लिए चर्चा जारी है और 3 मई के बाद हालातो का जायजा लेने के बाद ही इसको लेकर घोषणा की जाएगी ।
विज्ञापन
सीबीएसई ने स्थगित परीक्षाओं को लेकर 1 अप्रैल को कुछ घोषणाएं की थी और वहीं उत्तर पूर्वी दिल्ली के 12वीं के छात्रों की केवल मुख्य विषयों की परीक्षाएं होंगी, जिनमें गणित, अर्थशास्त्र, जीव विज्ञान, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, इतिहास, भौतिक विज्ञान, अकाउंटेंसी और केमिस्ट्री शामिल हैं।
विज्ञापन
वहीं, सीबीएसई उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा की वजह से परीक्षा नहीं दे पाए स्टूडेंट्स के लिए 10वीं के इन विषयों की परीक्षाएं आयोजित करवाएगी। जिसमें हिन्दी कोर्स ए, हिन्दी कोर्स बी, इंग्लिश कम्यूनिकेशन, अंग्रेजी भाषा और साहित्य, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान शामिल हैं। सीबीएसई परीक्षाओं की नई तारीखों का ऐलान परीक्षा शुरू होने से कम से कम 10 दिन पहले करेगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - NEET PG Counselling: 20 अप्रैल से शुरू होगी नीट पीजी और एमडीएस 2020 काउंसलिंग, पूरा शेड्यूल देखे यहां
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें - UP Board 2020: शैक्षिक पंचाग के मुताबिक पाठ्य योजना बनाने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग प्रमुख ने दिए निर्देश
कमेंट
कमेंट X