{"_id":"5e9bee968ebc3e76ab744df6","slug":"neet-pg-and-mds-2020-counseling-will-start-from-april-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"NEET PG Counselling: 20 अप्रैल से शुरू होगी नीट पीजी और एमडीएस 2020 काउंसलिंग, पूरा शेड्यूल देखे यहां","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NEET PG Counselling: 20 अप्रैल से शुरू होगी नीट पीजी और एमडीएस 2020 काउंसलिंग, पूरा शेड्यूल देखे यहां
Sun, 19 Apr 2020 11:59 AM IST
Jaya Tripathi
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Sun, 19 Apr 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
NEET PG 2020
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
NEET PG Counselling 2020 : भारत सरकार के हेल्थ सर्विसेज और मेडिकल काउंसलिंग समिति के डीजी की ओर से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) के पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज में प्रवेश के लिए काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। यह शेड्यूल मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC - Medical Counselling Committee) की वेबसाइट पर जारी किया गया है।
विज्ञापन
नीट पीजी 2020 (NEET PG 2020) और नीट एमडीए 2020 (NEET MDS 2020) की स्टेट कोटा सीट के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया 20 अप्रैल, 2020 से शुरू हो कर 4 मई, 2020 तक चलेगी। यह काउंसलिंग स्टेट मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में प्रवेश के लिए संबंधित राज्यों के द्वारा कराई जाएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए राज्य की काउंसिल प्राधिकरों से संपर्क किया जा सकता है। वहीं दूसरे राउंड की कॉउंसलिंग के बारे में नोटिफिकेशन लॉकडाउन के बाद जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी के द्वारा केवल 50 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटा सीट्स और 100 प्रतिशत सेंट्रल यूनिवर्सिटीज की सीटों के लिए काउंसलिंग कराई जाती है। ऑल इंडिया कोटा के लिए नीट पीजी 2020 काउंसलिंग के पहले राउंड का परिणाम 10 अप्रैल को घोषित किया जा चुका था। सीट के अलॉमेंट के बाद संस्थान में ऑनलाइन माध्यम से रिपोर्टिंग की आखरी तारीख 20 अप्रैल, 2020 थी जिसे बढ़ा कर 24 अप्रैल, 2020 कर दिया गया है।
विज्ञापन
NEET 2020 काउंसलिंग अधिसूचना के लिए यहां क्लिक करें।
राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें - UGC NET June Exam 2020: यूजीसी नेट परीक्षा के लिए बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि, अब इस वक्त तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें - UP Board Result 2020: यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन 25 अप्रैल से, शुरू हुई तैयारी
कमेंट
कमेंट X