CBSE 10th Exam Schedule: आ गया सीबीएसई 10वीं बोर्ड का टाइम-टेबल, जानिए कब-कौनसा पेपर होगा?
CBSE 10th term 2 time table schedule out: सीबीएसई द्वारा शुक्रवार, 11 मार्च को जारी 10वीं कक्षा की डेट शीट के अनुसार, कक्षा 10वीं की परीक्षा 26 अप्रैल, 2022 से शुरू होगी। सीबीएसई की ओर से बोर्ड परीक्षाएं ऑफलाइन माध्यम से करवाई जा रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CBSE 10th Term 2 Exam Schedule: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से सत्र 2021-2022 की वार्षिक बोर्ड परीक्षा यानी टर्म-2 परीक्षा का विस्तृत टाइम-टेबल जारी कर दिया गया है। सीबीएसई द्वारा शुक्रवार, 11 मार्च को जारी 10वीं कक्षा की डेट शीट के अनुसार, कक्षा 10वीं की परीक्षा 26 अप्रैल, 2022 से शुरू होगी।
सीबीएसई की ओर से बोर्ड परीक्षाएं ऑफलाइन माध्यम से करवाई जा रही हैं। 10वीं की परीक्षा 24 मई, 2022 को समाप्त होगी। विद्यार्थी पूरा टाइम-टेबल सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbse.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए कक्षा 10वीं के प्रमुख विषयों का पूरा शेड्यूल यहां बताया जा रहा है।
परीक्षाएं ऑफलाइन, पेपर सब्जेक्टिव टाइप होंगे
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) द्वारा जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि 10वीं और 12वीं की सभी परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में होंगी और पेपर सब्जेक्टिव टाइप के होंगे। परीक्षार्थियों को पेपर सॉल्व करने के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा। सीबीएसई ने कहा कि गर्मी के समय को देखते हुए कक्षा 10वीं और 12वीं की सभी परीक्षाएं सुबह साढ़े 10 बजे से शुरू होंगी और साढ़े 12 बजे तक चलेंगी। पात्र परीक्षार्थियों के प्रवेश-पत्र अप्रैल के पहले या दूसरे सप्ताह में आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।
CBSE Term 2 Exam Class 10th Time-Table: जानिए कब - कौनसा पेपर होगा?
सीबीएसई कक्षा 10वीं का टाइम-टेबल |
|
| तारीख | विषय |
| 26 अप्रैल 2022 | पेंटिंग, राय, गुरुंग, तमांग, शेरपा, थाई |
| 27 अप्रैल 2022 | अंग्रेजी भाषा और अंग्रेजी साहित्य |
| 28 अप्रैल 2022 | रिटेलिंग, सिक्योरिटी, ऑटोमोटिव, इंट्रोडक्शन टू फाइनेंशियल मार्केट्स, इंट्रोडक्शन टू टूरिज्म, ब्यूटी एंड वेलनेस, एग्रीकल्चर, फूड प्रोडक्शन, बैंकिंग इंश्योरेंस, मार्केटिंग एंड सेल्स, हेल्थ केयर, अपैरल, मल्टीमीडिया, मल्टी स्किल फाउंडेशन कोर्स, एआई, फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर |
| 2 मई 2022 | होम साइंस |
| 4 मई 2022 | हिंदुस्तानी संगीत (मेलोडी-इंस्ट्रूमेंट), हिंदुस्तानी संगीत (पेरिन्स-इंस्ट्रूमेंट), एलिमेंट्स ऑफ बुक कीपिंग एंड अकाउंटेंसी |
| 5 मई 2022 | मैथेमेटिक्स स्टैंडर्ड और मैथेमेटिक्स बेसिक |
| 6 मई 2022 | सिंधी, मलयालम, उड़िया, असमिया, कन्नड़ |
| 7 मई 2022 | संस्कृत |
| 10 मई 2022 | साइंस |
| 12 मई 2022 | उर्दू कोर्स ए, पंजाबी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, मराठी, गुजराती, मणिपुरी, उर्दू कोर्स-बी |
| 13 मई 2022 | एलिमेंट्री ऑफ बिजनेस |
| 14 मई 2022 | सोशल साइंस |
| 17 मई 2022 | हिंदुस्तानी संगीत (गायन), एनसीडी, तेलुगु-तेलंगाना, बोडो, तंगखुल, जापानी, भूटिया, स्पेनिश, कश्मीरी, मिजो, बहासा मेलायु |
| 18 मई 2022 | हिंदी कोर्स ए और कोर्स बी |
| 21 मई 2022 | अरबी, लेप्चा, तिब्बती, फ्रेंच, जर्मन, रूसी, फारसी, नेपाली, लिम्बु, कर्नाटक संगीत गायन, कर्नाटक संगीत (मेलोडी-इंस्ट्रूमेंट), कर्नाटक संगीत (पेरिन्स, मेलोडी-इंस्ट्रूमेंट) |
| 23 मई 2022 | कंप्यूटर एप्लीकेशन |
| 24 मई 2022 | आईटी |
कमेंट
कमेंट X