फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   cbse board 12th exam 2021: PM narendra modi will chair meeting on board exams, will discuss options for conducting board exams

CBSE News: पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज होगी बैठक, राज्यों से प्राप्त सुझावों पर करेंगे चर्चा

Tue, 01 Jun 2021 04:14 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 01 Jun 2021 04:14 PM IST
सार

बारहवीं बोर्ड परीक्षा पर आज फैसला आ सकता है। भारत सरकार के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज समीक्षा बैठक करने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
cbse board 12th exam 2021: PM narendra modi will chair meeting on board exams, will discuss options for conducting board exams
पीएम ने की समीक्षा बैठक - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल मंगलवार को कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा के संबंध में अंतिम फैसले की घोषणा करने वाले थे। किंतु तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती होना पड़ा। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज शाम बैठक होने वाली है। इस बैठक में कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में चर्चा होने वाली। भारत सरकार के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बैठक में सभी राज्यों और अन्य हितधारकों के साथ व्यापक चर्चा के बाद प्राप्त विकल्पों के बारे में पीएम मोदी को बताया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन



इन दो विकल्पों पर करेंगे चर्चा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक के बाद दिल्ली, महाराष्ट्र, गोवा एवं अंडमान और निकोबार सरकार द्वारा छात्रों और शिक्षकों के लिए कोरोना टीके की मांग की गई है। वहीं 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा परीक्षा आयोजित करने के पक्ष में प्रतिक्रिया दी गई है। परीक्षा पर सहमति जताने वाले 32 राज्यों में से 29 ने बैठक में प्रस्तावित बी-विकल्प का चयन किया है। वहीं राजस्थान, त्रिपुरा और तेलंगाना ने विकल्प ए यानी मौजूदा फॉर्मेट में ही परीक्षा आयोजित कराने पर सहमति जताई है। विकल्प-ए के तहत केवल 19 मुख्य विषयों की ही परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षाएं मौजूदा फॉर्मेट और ऑफलाइन होगी। वहीं विकल्प-बी में यह कहा गया है कि परीक्षाओं की समय अवधि 3 घंटे से घटाकर डेढ़ घंटे कर दी जाएगी और विद्यार्थी अपने ही विद्यालय में परीक्षा दे पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed