CBSE Compartment Result 2024: कब आएगा सीबीएसई बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट? जानिए क्या है अपडेट
CBSE Board 10th Compartment Result: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के नतीजे बहुत जल्द घोषित करने वाला है। छात्रों को बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है, जोकि जल्दी ही समाप्त होने वाला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CBSE 10th Compartment Result 2024: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र बेसब्री से कंपार्टमेंट परीक्षा के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं, जोकि बहुत जल्द समाप्त होने वाला है। बोर्ड ने हाल ही में 12वीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षा के नतीजे घोषित किए हैं। 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट भी जल्द ही जारी होने वाला है। छात्र सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट्स की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in. पर जाकर 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के नतीजे चेक कर सकेंगे।
कब जारी होगा सीबीएसई बोर्ड 10वीं का कंपार्टमेंट रिजल्ट?
बोर्ड ने बीते 2 अगस्त को 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के नतीजे घोषित किए हैं। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि 10वीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षा के नतीजे भी बहुत जल्द घोषित किए जाएंगे। हालांकि, बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी करने की तिथि से संबंधित कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। चूंकि 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है, अतः यह उम्मीद है कि अब हाईस्कूल कंपार्टमेंट परीक्षा के नतीजे भी बहुत जल्द घोषित कर दिए जाएंगे।
स्कूल से मिलेगी मूल अंकतालिका
कंपार्टमेंट रिजल्ट जारी होने के बाद सीबीएसई की ओर से छात्रों की मूल अंकतालिका स्कूलों में भेजी जाएगी। छात्र अपनी मार्कशीट स्कूल से प्राप्त कर सकेंगे। गौरतलब है कि कम्पार्टमेंट परीक्षा में प्राप्त अंक ही अंतिम माने जाएंगे, मुख्य परीक्षा में प्राप्त निरस्त माने जाएंगे।
रिजल्ट से जुड़ी ताजा अपडेट के लिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें। 10वीं कक्षा के लिए कम्पार्टमेंट एग्जाम का आयोजन सुबह 10:30 से लेकर दोपहर 1:30 तक एक शिफ्ट में 15 जुलाई से 22 जुलाई 2024 तक निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया गया था।
ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट
सीबीएसई कक्षा 10वीं का कंपार्टमेंट रिजल्ट जारी होने पर छात्र नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
- सबसे पहले सीबीएसई रिजल्ट्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- परिणाम जारी होने पर यहां एक लिंक एक्टिवेट हो जाएगा।
- इस लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
- इसे डाउनलोड कर लें।
कमेंट
कमेंट X