फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE 12th Exam: Board will not organise reexam of Economics and Physics 

CBSE 12th Exam: अफवाह पर सीबीएसई का जवाब, दोबारा नहीं होंगे इकोनॉमिक्स और फिजिक्स के पेपर

Wed, 03 Apr 2019 04:08 PM IST
अनिल पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनिल पांडेय Updated Wed, 03 Apr 2019 04:08 PM IST
विज्ञापन
CBSE 12th Exam: Board will not organise reexam of Economics and Physics 
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सोशल मीडिया पर परीक्षाओं को लेकर फैल रही अफवाह पर जवाब दिया है। सोशल मीडिया पर खबरें आ रही थीं कि कक्षा 12वीं के फिजिक्स और इकोनॉमिक्स के पेपर का आयोजन दोबारा किया जाएगा।


loader

इसपर सीबीएसई ने आधिकारिक जानकारी जारी करते हुए कहा है कि ये खबरें अफवाह हैं और बोर्ड ने परीक्षा दोबारा करवाने का फैसला नहीं लिया है। यानी अब साफ हो गया है कि 12वीं की इकोनॉमिक्स और फिजिक्स की परीक्षाएं दोबारा नहीं होंगी। बोर्ड ने परीक्षार्थियों को इस तरह की अफवाहों पर ध्यान ना देने को कहा है। 

बात दें 12वीं का फिजिक्स का पेपर 5 मार्च और इकोनॉमिक्स का पेपर 27 मार्च को करवाया गया था। अब परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं और विद्यार्थियों को अपने नतीजों का इंतजार है। नतीजे इस बार बीते साल के मुकाबले जल्दी जारी कर दिए जाएंगे। हालांकि सीबीएसई ने परीक्षा के नतीजों को जारी करने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

इस साल 31,14,831 विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया है। इसमें लड़कों की संख्या 18,19,077 और लड़कियों की संख्या 12,95,754 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed