फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE 12th Board Exam 2021: Change in pattern of biology business studies and economics

CBSE 12th Board Exam 2021: बायोलॉजी में बढ़ी कुल प्रश्नों की संख्या, बिजनेस स्टडीज में तय हुई शब्द सीमा

Sun, 21 Feb 2021 03:44 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 21 Feb 2021 03:44 PM IST
विज्ञापन
CBSE 12th Board Exam 2021: Change in pattern of biology business studies and economics
CBSE - फोटो : social media

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) वर्तमान हालातों को मद्देनजर रखते हुए सत्र (2020-21) के लिए पेपर पैटर्न में बड़े बदलाव नहीं किए हैं। लेकिन छोटे-छोटे बदलाव जरूर किए हैं। इन बदलावों में शब्दों की सीमा तय करने से लेकर केस-स्टडी पर आधारित सवालों को जोड़ना शामिल है। अगर आप बारहवीं कक्षा के छात्र हैं और बायोलॉजी, इकोनॉमिक्स व बिजनेस स्टडी की तैयारी में जुटे हुए हैं, तो यहां इन विषयों में किए गए संशोधनों की जानकारी जरूर पढ़ लें।

विज्ञापन

बायोलॉजी - जहां एक ओर पिछले सत्र (2019-20) में कुल 27 सवाल पूछे गए थे, वहीं इस बार (2020-21) कुल प्रश्नों की संख्या बढ़ाकर 33 कर दी गई है। इसके साथ ही सेक्शन-ए यानी एक अंक के सवालों में केस-स्टडी पर आधारित दो सवालों को भी जोड़ दिया गया है। इन दो सवालों में से प्रत्येक सवाल के पांच भाग होंगे, जिसमें से चार का ही उत्तर देना होगा। इस तरह प्रत्येक भाग के लिए 1 अंक मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इकोनॉमिक्स - सीबीएसई द्वारा इस विषय में भी संशोधन किया है, अबकि साल (2020-21) प्रश्नपत्र में दो केस-स्टडी बेस्ड प्रश्न जोड़े गए हैं। यानी मैक्राे-इकोनॉमिक्स में एक और इंडियन इकोनॉमिक्स डेवलपमेंट वाले भाग में एक प्रश्न केस-स्टडी पर आधारित होगा। इसके अलावा पेपर पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

विज्ञापन

बिजनेस स्टडीज - इस बार उत्तर देने की शब्द सीमा तय कर दी गई है। तीन, चार और छह अंकों के सवाल के लिए क्रमश: 50 से 70, 150 और 200 शब्दों में ही उत्तर देना होगा। पिछले सत्र (2019-20) में एक, तीन, चार, पांच और छह अंकों के कुल 34 प्रश्न पूछे जाते थे। वहीं इस बार केवल एक, तीन, चार और छह अंकों के प्रश्न ही पूछे जाएंगे। अर्थात इस बार पांच अंक के प्रश्न नहीं पूछे जाएंगे। हालांकि कुल प्रश्नों की संख्या 34 ही रहेगी। केवल चार और छह अंकों की संख्या बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed