फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE 10th 12th Term 1 Result 2022 Date and Time Updates Details Required to Check Board Results Here

CBSE 10th 12th Term 1 Result: सीबीएसई 10वीं 12वीं टर्म-1 नतीजे जल्द, ये हैं रिजल्ट देखने के तरीके

Fri, 11 Feb 2022 04:26 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 11 Feb 2022 04:26 PM IST
सार

CBSE 10th, 12th Term 1 Result 2021 Date: बोर्ड के अधिकारियों की ओर से अभी तक सीबीएसई टर्म-1 बोर्ड परिणाम 2022 की घोषणा के लिए तारीख और समय की पुष्टि नहीं की गई है। 

विज्ञापन
CBSE 10th 12th Term 1 Result 2022 Date and Time Updates Details Required to Check Board Results Here
CBSE Term 1 Result 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

CBSE Class 10th and 12th Term 1 Results Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए सीबीएसई टर्म-1 परिणाम घोषित करने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में है। बोर्ड की ओर से परिणाम जल्द जारी किए जाने की संभावना है।

विज्ञापन

हालांकि, सीबीएसई अधिकारियों ने अभी तक कक्षा 10वीं-12वीं टर्म-1 बोर्ड परीक्षा परिणाम 2022 की घोषणा के लिए तारीख और समय की पुष्टि नहीं की है। जो छात्र सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं कक्षा टर्म-1 परीक्षाओं में उपस्थित हुए हैं, वे रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in के माध्यम से अपना परिणाम देख सकेंगे। 

विज्ञापन

सीबीएसई टर्म-1 रिजल्ट देखने के लिए जरूरी निर्देश

सीबीएसई छात्रों को परिणाम देखने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और स्कूल आईडी की आवश्यकता होगी। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि स्कोर कार्ड में सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं टर्म-1 परीक्षा में छात्रों के विषयवार प्रदर्शन और उसमें प्राप्त अंकों से संबंधित विवरण शामिल है। हालांकि, अभी पास या फेल की स्थिति नहीं पता चलेगी। टर्म-1 परिणाम को टर्म-2 के स्कोर के साथ मिलाने के बाद ही पास / फेल की स्थिति घोषित की जाएगी।

टर्म-1 परिणाम का लाखों छात्रों को इंतजार

सीबीएसई टर्म-1 परीक्षा 30 नवंबर से 11 दिसंबर, 2021 तक कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए आयोजित की गई थी, जबकि कक्षा 12वीं के लिए परीक्षा 01 दिसंबर से 22 दिसंबर, 2021 तक आयोजित की गई थी। छात्र परिणाम प्राप्त करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक परिणाम की घोषणा के लिए निश्चित तारीख और समय की घोषणा नहीं की है। रिजल्ट जारी होने पर छात्र वेबसाइट के अलावा इन माध्यमों से अपने परिणाम देख सकते हैं - 

 
  • cbse.gov.in
  • cbseresults.nic.in
  • results.nic.in
  • results.gov.in
  • results.amarujala.com
  • उमंग वेबसाइट (umang.gov.in) और umang app
  • डिजिलॉकर वेबसाइट (digilocker.gov.in) और digilocker app

 

विज्ञापन

सीबीएसई टर्म-1 परिणाम देखने के लिए जरूरी चीजें 

सीबीएसई के टर्म-1 परिणाम देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर, अपना पूरा नाम, विषय कोड, पिता का नाम, माता का नाम और स्कूल के नाम व कोड की आवश्यकता होगी। 


संबंधित खबरें अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed