CBSE Results 2025: बिना इंटरनेट, सिर्फ एसएमएस से देख सकेंगे सीबीएसई 10वीं-12वीं का रिजल्ट; जानें आसान तरीका
CBSE Results 2025: सीबीएसई 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी होने के बाद छात्र अब अपना रिजल्ट बिना इंटरनेट के भी सिर्फ एसएमएस के जरिए देख सकते हैं। बोर्ड ने यह सुविधा उन छात्रों के लिए शुरू की है जिनके पास इंटरनेट की सीमित पहुंच है, ताकि वे आसानी से अपने परीक्षा परिणाम प्राप्त कर सकें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CBSE Results 2025: कई लाख छात्रों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10वीं-12वीं के नतीजे का इंतजार है। हालांकि, छात्रों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि नतीजे जल्द ही घोषित होने की उम्मीद है। रिजल्ट घोषित होने पर छात्र अब परिणाम बिना इंटरनेट के भी देख सकते हैं।
बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए SMS के जरिए रिजल्ट देखने की सुविधा शुरू की है, जिससे वे सिर्फ एक मैसेज भेजकर अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। यह विकल्प उन छात्रों के लिए खासतौर पर फायदेमंद है जिनके पास इंटरनेट की सुविधा सीमित है या नेटवर्क की समस्या रहती है।
यह भी पढ़ें: सीबीएसई ने बदली रिजल्ट के बाद की प्रक्रिया, अब पुनर्मूल्यांकन से पहले मिलेगी उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी
इस दिन हुई परीक्षा
कक्षा 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 1 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 तक चली। इस वर्ष लगभग 44 लाख छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में भाग लिया। इस साल सभी बोर्ड परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की गईं। परीक्षा समय के चलते देशभर के परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हुईं।
यदि हम पिछले वर्ष के ट्रेंड को देखें, तो सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 2024 में 13 मई को घोषित किए थे। ऐसे में इस वर्ष भी छात्रों और अभिभावकों की नजर मई के दूसरे सप्ताह पर टिकी हुई है, जब परिणाम की घोषणा हो सकती है।
यह भी पढ़ें: डिजिलॉकर पर कैसे पाएं सीबीएसई बोर्ड की मार्कशीट? यहां समझिए स्टेप-बाई-स्टेप पूरी प्रक्रिया
एसएमएस के जरिए रिजल्ट चेक करने का तरीका
- 10वीं के छात्र: CBSE10 > Roll Number > Roll Code > Centre Number
- 12वीं के छात्र: CBSE12 > Roll Number > Roll Code > Centre Number
एसएमएस के जरिए सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट देखने के लिए, सबसे पहले आपको सीबीएसई 10वीं या सीबीएसई 12वीं लिखना होगा, इसके बाद अपना रोल नंबर डालें, फिर एक स्पेस देकर स्कूल नंबर और फिर एक और स्पेस देकर एग्जाम सेंटर नंबर भरें। सारी जानकारी सही ढंग से भरने के बाद इसे 7738299899 पर भेज दें। इस तरह आप अपने परिणाम को एसएमएस के जरिए प्राप्त कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X