{"_id":"5dc03eec8ebc3e0172328d46","slug":"cbse-10th-12th-application-form-correction-link-active-on-official-website","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE: 10वीं और 12वीं के छात्रों को दूसरा मौका, एप्लिकेशन फॉर्म में सुधार के लिए लिंक एक्टिव ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CBSE: 10वीं और 12वीं के छात्रों को दूसरा मौका, एप्लिकेशन फॉर्म में सुधार के लिए लिंक एक्टिव
Mon, 04 Nov 2019 08:38 PM IST
Mohit Mudgal
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mohit Mudgal
Updated Mon, 04 Nov 2019 08:38 PM IST
विज्ञापन
cbse
- फोटो : cbse
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा देन वाले छात्रों के लिए एप्लिकेशन फॉर्म में सुधार का लिंक एक्टिवेट कर दिया है। ये लिंक सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद है। लिंक 11 नवंबर 2019 तक एक्टिव रहेगा, छात्र इस बीच अपने फॉर्म में सुधार करा सकते हैं।
विज्ञापन
सीबीएसई ने नोटिफिकेशन जारी कर फॉर्म में सुधार की जानकारी दी है। नोटिफिकेशन में सीबीएसई ने बताया कि विद्यालायों और स्टूडेंट्स के अनुरोध पर यह फैसला लिया गया। एलओसी सबमिशन के आखिरी तारीख के बाद कई विद्यालयों ने डेटा में सुधार के लिए अनुरोध किया था। जिसको ध्यान में रखते हुए यह सुविधा उपल्ब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
इसी के साथ बोर्ड ने एनुअल एक्टिविटी शेड्यूल भी जारी कर दिया है। जिसमें परीक्षा की अस्थायी तारीखें भी सामने आ गई हैं। आधिकारिक नोटिस के अनुसार सीबीएसई की 10वीं- 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 02 मार्च 2020 से शुरू होगी।
विज्ञापन
एनुअल एक्टिविटी शेड्यूल के अनुसार, सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2020 के लिए एंसीलरी या छोटे विषयों की परीक्षा फरवरी 2020 से शुरू होगी। जबकि मुख्य विषयों के लिए 10 वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षा मार्च 2020 में शुरू होगी। सीबीएसई की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में बोर्ड द्वारा नियोजित सभी गतिविधियों की जानकारी दी गई है।
सुधार लिंक के लिए जारी अधिसूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X