CAT RESULT 2021: कैट 2021 परिणाम की घोषणा जल्द, जानें कब आएगा रिजल्ट?
आईआईएम अहमदाबाद द्वारा 28 नवंबर,2021 को कैट 2021 परीक्षा का आयोजन किया था। 1.92 लाख छात्रों ने देश भर के आईआईएम में प्रवेश के लिए परीक्षा दी थी। इस आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in जारी होंगे कैट के नतीजे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) अहमदाबाद द्वारा कॉमन एडमिशन टेस्ट(कैट) 2021 के परिणाम जल्द ही जारी किए जाएंगे। आईआईएम कैट रिजल्ट 2021 घोषित होने के बाद, उम्मीदवार अपने स्कोर की जांच करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जा सकते हैं।
कैट 2021 परीक्षा देश के 156 शहरों के 438 परीक्षा केंद्रों पर 28 नवंबर, 2021 को सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी। यह परीक्षा तीन चरणों में हुई थी। कैट के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, देश भर के आईआईएम में दाखिले के इच्छुक 2.30 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था। जिसमें से करीब 1.92 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। इन 1.92 लाख उम्मीदवारों में से 35 फीसद महिलाएं, 65 फीसद पुरुष और 2 उम्मीदवार ट्रांसजेंडर थे। कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्रों में जाकर परीक्षा दी थी। वहीं, कैट 2021 परीक्षा की उत्तर कुंजी 8 दिसंबर, 2021 को जारी हुई थी।
CAT RESULT 2021 जनवरी के दूसरे हफ्ते में आ सकते हैं परिणाम
कैट 2021 के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जनवरी 2022 के दूसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना है। अगले स्तर के चयन के लिए चुने गए उम्मीदवारों की सूची संबंधित आईआईएम की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। इससे पहले कैट के नतीजे वर्ष 2018 में 5 जनवरी को और 2019 में 4 जनवरी को आए थे।
CAT RESULT 2021 स्कोर ऐसे करें चेक
आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
होमपेज पर यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
आपका कैट परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
अपने स्कोर / फीसदी को ध्यान से देखें
अब उसे डाउनलोड करें
आगे के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
CAT RESULT 2021 की घोषणा के बाद क्या?
कैट 2021 के परिणाम जारी होने के बाद, न्यूनतम कैट कट ऑफ स्कोर को पूरा करने वाले उम्मीदवारों को आगे के चयन राउंड के लिए संबंधित आईआईएम द्वारा एक ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा। प्रत्येक आईआईएम शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को सीधे ईमेल/पंजीकृत/स्पीड पोस्ट पर साक्षात्कार पत्र भेजता है। प्रत्येक आईआईएम में उम्मीदवारों के चयन के मानदंड अलग-अलग हैं।
कमेंट
कमेंट X