CAT 2023: कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बेहद नजदीक, 13 को बंद हो जाएगी पंजीकरण विंडो
CAT 2023: मैनेजमेंट कोर्सेज में एडमिशन के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा CAT के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि बेहद नजदीक है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से फटाफट आवेदन कर दें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CAT 2023: आईआईएम लखनऊ कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2023) के लिए पंजीकरण विंडो 13 सितंबर को बंद करने वाला है। जिन भी उम्मीदवारों ने किन्हीं कारणों के चलते अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, वे 13 सितंबर से पहले करा लें। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - iimcat.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं। कैट परीक्षा 26 नवंबर, 2023 को तीन सत्रों में आयोजित की जाएगी।
पात्रता मानदंड
पात्रता मानदंड के अनुसार, स्नातक डिग्री में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक या समकक्ष सीजीपीए (एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के उम्मीदवारों के मामले में 45%) प्राप्त करने वाले उम्मीदवार कैट 2023 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के छात्रों को 2,400 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 1,200 रुपये का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा।
नीचे सभी आईआईएम संस्थानों द्वारा ऑफर किए जा रहे कोर्सेज के बारे में बताया गया है-
- आईआईएम अहमदाबाद - PGP, PGP-FABM, ePGD-ABA (ePost Graduate Diploma in Advanced Business Analytics)
- आईआईएम अमृतसर - MBA, MBA-Business Analytics, MBA-HRM, EMBA, M.Sc. in Data Science(MSDSM) jointly offered with IIT Ropar
- आईआईएम बैंगलोर - PGP, PGPEM, PGPBA
- आईआईएम बोधगया - MBA, MBA (Digital Business Management), MBA (Hospital and Healthcare Management)
- आईआईएम कलकत्ता - PGP, PGP-HRM, MSDSM (Master of Science in Data Science and Management)
- आईआईएम जम्मू - MBA, MBA (Hospital Administration & Healthcare Management), Executive MBA
- आईआईएम काशीपुर - MBA, MBA (Analytics), EMBA, EMBAA (Executive Master of Business Administration Analytics)
- आईआईएम कोझिकोड - PGP, PGP-BL, PGP-F, PGP-LSM, EPGP-IL, EPGP Kochi
- आईआईएम लखनऊ - MBA, MBA-ABM, MBA-SM, MBA-E&I, PGPWE
- आईआईएम नागपुर - MBA, MBA (Executive)
- आईआईएम रायपुर - PGP
- आईआईएम रांची - MBA, MBA-HRM, MBA (Business Analytics)
- आईआईएम रोहतक - PGP, EPGDSM, PGPx
- आईआईएम संबलपुर - MBA, Executive MBA, MBA for Working Professionals
- आईआईएम शिलॉन्ग - PGP, PGPEX, PGP (WE)
- आईआईएम सिरमौर - MBA, MBA (Tourism Management), ExMBA (Digital Transformation & Analytics)
- आईआईएम तिरुचिरापल्ली - PGPM, PGPM-HR
- आईआईएम उदयपुर - MBA, MBA-DEM, MBA-GSCM, PGDBAWE
- आईआईएम विशाखापत्तनम - PGP, EMBA, PGPDGM
कमेंट
कमेंट X