{"_id":"6381a9c73a9cfd71127bbafc","slug":"cat-2022-tomorrow-iim-management-entrance-exam-things-to-carry-at-exam-centre","type":"story","status":"publish","title_hn":"IIM CAT 2022: आईआईएम में दाखिलों के लिए कल होगा कैट, प्रबंधन प्रवेश परीक्षा के लिए ये हैं जरूरी निर्देश","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
IIM CAT 2022: आईआईएम में दाखिलों के लिए कल होगा कैट, प्रबंधन प्रवेश परीक्षा के लिए ये हैं जरूरी निर्देश
Sat, 26 Nov 2022 11:46 AM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Sat, 26 Nov 2022 11:46 AM IST
सार
IIM CAT 2022: आईआईएम (IIM) में दाखिलों के लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2022 रविवार, 27 नवंबर को भारतीय प्रबंधन संस्थानों और भाग लेने वाले संस्थानों में स्नातकोत्तर प्रबंधन कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
आईआईएम, अहमदाबाद
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IIM CAT 2022: आईआईएम (IIM) में दाखिलों के लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2022 रविवार, 27 नवंबर को भारतीय प्रबंधन संस्थानों और भाग लेने वाले संस्थानों में स्नातकोत्तर प्रबंधन कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाएगा। कैट 2022 परीक्षा के दिशा-निर्देशों में शिफ्ट का समय और आवश्यक दस्तावेजों की सूची शामिल है जिन्हें आवेदक प्रबंधन प्रवेश परीक्षा केंद्रों तक ले जा सकते हैं।
विज्ञापन
कैट 2022 परीक्षा को तीन स्लॉट में आयोजित की जाएगी। पहली पारी 8:30 बजे से 10:30 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे और तीसरी पाली शाम 4:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक होगी। वेबसाइट कैट 2022 के हॉल टिकट iimcat.ac.in पर अपलोड हैं। कैट एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। कैट एडमिट कार्ड के अलावा, उम्मीदवारों को अपने साथ एक वैध आईडी प्रूफ ले जाना होगा।
विज्ञापन
भारतीय प्रबंधन संस्थान की प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग का समय, कैट परीक्षा केंद्र का गेट बंद होने का समय, कैट 2022 शिफ्ट और परीक्षाओं के समय की जांच कर लें। यह सब जानकारियां कैट परीक्षा के प्रवेश पत्र में दी गई है। परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर पारदर्शी पानी की बोेतल, हैंड सेनेटाइजर भी ले जा सकते हैं। कैट 2022 के लिए प्रवेश पत्र के साथ अनिवार्य तौर पर वैध आईडी प्रमाण जैसे ड्राइविंग लाइसेंस / पासपोर्ट / पैन कार्ड / वोटर आईडी/आधार कार्ड आदि में से कोई भी एक ले जाना ही होगा। इसके अलावा, उम्मीदवार को अपने एडमिट कार्ड के साथ आने वाले सभी पेजों को डाउनलोड और प्रिंट करना होगा और परीक्षा केंद्र तक ले जाना होगा।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X