फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CAT 2022 Registration Ends On September 14 IIM CAT Admission Check Important Details Here

CAT 2022: आईआईएम कैट परीक्षा दाखिला आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, ऐसे जल्दी कराएं रजिस्ट्रेशन

Mon, 12 Sep 2022 08:01 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 12 Sep 2022 08:01 PM IST
सार

IIM CAT 2022:  आईआईएम में दाखिले के इच्छुक उम्मीदवार CAT 2022 परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट - iimcat.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
CAT 2022 Registration Ends On September 14 IIM CAT Admission Check Important Details Here
CAT 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

IIM CAT Exam 2022: आईआईएम में दाखिलों के लिए कैट प्रवेश परीक्षा हेतु अब आवेदन पंजीकरण प्रक्रिया खत्म होने वाली है। भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM), बेंगलुरु 14 सितंबर को कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2022 पंजीकरण विंडो को बंद कर देगा। आईआईएम में दाखिले के इच्छुक उम्मीदवार CAT 2022 परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट - iimcat.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  

विज्ञापन

IIM CAT Exam 2022: इतना देना होगा आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2,300 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन के लिए 1,150 रुपये का  देना होगा। आईआईएम कैट 2022 की परीक्षा 27 नवंबर को होगी। कैट आवेदन फॉर्म सुधार विंडो सितंबर के तीसरे सप्ताह में खोली जाएगी। उम्मीदवार कैट 2022 परीक्षा के एडमिट कार्ड 27 अक्तूबर, 2022 को डाउनलोड कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

IIM CAT Exam 2022: इन दस्तावेजों की होती है आवश्यकता

कैट 2022 आवेदन पत्र भरने के समय आवश्यक दस्तावेज एक प्रासंगिक शैक्षणिक मार्क शीट, वैध सरकारी आईडी प्रमाण, कोविड-19 टीकाकरण प्रमाण पत्र, स्कैन किए गए पासपोर्ट आकार के फोटो, स्कैन किए गए हस्ताक्षर, श्रेणी प्रमाण पत्र की एक प्रति, PwD यानी दिव्यांगता प्रमाण पत्र आदि की जरूरत होगी। जिन लोगों को कैट 2022 परीक्षा में लिखने के लिए स्क्राइब की जरूरत है, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर स्क्राइब एफिडेविट फॉर्म भरना होगा।  
 
विज्ञापन

IIM CAT Exam 2022: कैट के लिए ऐसे करें आवेदन 

उम्मीदवारों को कैट आवेदन पत्र 2022 में अपना नाम, फोन नंबर, ई-मेल पता, जन्म तिथि, राष्ट्रीयता और पता भी सही से भरना चाहिए। कैट 2022 पंजीकरण फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को आईआईएम कैट परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना चाहिए और फिर पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 'नया पंजीकरण' पर जाना चाहिए। पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त होने के बाद आवश्यक विवरण के साथ कैट आवेदन पत्र भरना होगा और पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed