{"_id":"69b8ee7d5a8627c0a9055d92","slug":"want-to-become-a-successful-leader-strong-systems-not-just-talent-drive-real-success-2026-03-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Successful Leader: क्या आप एक सफल लीडर बनना चाहते हैं? सिर्फ टैलेंट नहीं, सिस्टम भी करता है कमाल; जानें कैसे","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
Successful Leader: क्या आप एक सफल लीडर बनना चाहते हैं? सिर्फ टैलेंट नहीं, सिस्टम भी करता है कमाल; जानें कैसे
Tue, 17 Mar 2026 11:48 AM IST
Shahin Praveen
जेम्स फुल्टन, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू
जेम्स फुल्टन, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू
Published by: Shahin Praveen
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:48 AM IST
सार
Harvard Business Review: क्या आप कामयाब लीडर बनना चाहते हैं? सफल लीडर जानते हैं कि संगठन की असली सफलता सिर्फ प्रतिभा से नहीं, बल्कि मजबूत सिस्टम से मिलती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Leadership: आज के समय में किसी भी संगठन की सफलता केवल कुछ प्रतिभाशाली लोगों पर निर्भर नहीं करती, बल्कि उस पूरे सिस्टम पर निर्भर करती है, जो प्रतिभा को सही दिशा देता है और लोगों को हर दिन बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है। इसके लिए एक सफल लीडर प्रतिभा, टीम और कार्य प्रणाली को इस तरह जोड़ता है कि संगठन लगातार प्रगति करता रहे। साथ ही सीखना, सहयोग करना और अनुशासित कार्यप्रणाली संगठन की रोजमर्रा की संस्कृति बन जाए।
विज्ञापन
टीम संस्कृति को दें बढ़ावा
सफल लीडर टीमवर्क को बहुत महत्व देते हैं। उनकी टीम में केवल वरिष्ठ अधिकारियों का ही नियंत्रण नहीं होता, बल्कि टीम के सभी सदस्य एक-दूसरे को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं। ऐसे माहौल में लोग सहज रहते हैं, जिस कारण वे खुलकर अपनी बात रख पाते हैं, गलतियों से सीखते हैं और सामुहिक रूप से बेहतर परिणाम हासिल करने की कोशिश करते हैं। इस स्थिति में जब टीम के भीतर उच्च मानक तय होते हैं, तो हर सदस्य उन्हें बनाए रखने की जिम्मेदारी महसूस करता है।काम करते-करते सीखें
कई लीडर प्रतिभा विकास को केवल प्रशिक्षण कार्यक्रमों या सेमिनारों तक सीमित रखते हैं, लेकिन सफल लीडर ऐसा करने के बजाय काम को इस प्रकार डिजाइन करते हैं कि लोग काम करते-करते ही सीखते रहें। इसके लिए नए कर्मचारियों को चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारियां दी जाती हैं और वरिष्ठ अधिकारी उनका मार्गदर्शन करते हैं। इससे कर्मचारियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उनकी क्षमता तेजी से विकसित होती है। इस प्रकार सीखना किसी अलग कार्यक्रम का हिस्सा नहीं, बल्कि काम की प्रक्रिया का हिस्सा बन जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X