UP Board Result 2018 : इस बार के रिजल्ट में होगी ये नई बात, टॉपर का ऐसे होगा खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
UP Board Result उत्तर प्रदेश सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड अप्रैल महीने में ही 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित करेगा। यूपी बोर्ड ने रिजल्ट की तारीख 29 अप्रैल 2018 तय की है। इस दिन दोपहर 12.30 बजे रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने पर परीक्षार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर देख सकेंगे। इससे पहले यूपी बोर्ड रिजल्ट की तारीख 15 अप्रैल 2018 तय की गई थी। बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी है। छात्र रिजल्ट की तारीखों को लेकर काफी असमंजस में थे। करीब 55 लाख छात्र बेसब्री से अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड ने पहले ही कह दिया था कि हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जारी होगा।
इस बार के रिजल्ट की नई बात...
इस बार रिजल्ट्स के साथ टॉपर स्टूडेंट्स की आन्सर शीट भी बोर्ड की वेबसाइट पर दी जाएगी। ऐसा करने से तमाम छात्र जिन्होंने ये परीक्षा दी है वो ये जान सकेंगे कि इन टॉपर स्टूडेंट्स ने प्रश्नों के उत्तर किस तरीके से लिखे थे।
इस बार सख्त माहौल में हुई थी परीक्षा...
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में इस बार नकल रोकने के लिए पूरी व्यवस्था की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि नकल रोकने के चलते हजारों छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। सेंटर्स पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। इसके अलावा हर जिले के लिए नकल रोकने वाले दस्ते सख्त चैकिंग कर रहे थे। खास बात ये है कि मूल्यांकन और कॉपियां भी कैमरों की निगरानी में चेक की गईं।
कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें- https://results.amarujala.com/board/up-board/up-class-12th-result-2018
इस बार परीक्षा में बैठे थे इतने छात्र...
अब आखिरकार बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने के लिए 29 अप्रैल 2018 की तारीख तय की है। बोर्ड ने कहा है कि 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ दोपहर 12.30 बजे घोषित किया जाएगा। आपको बता दें कि यूपी बोर्ड में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में इस बार 67 लाख छात्र बैठे थे जिनमें 10वीं के 37,12,508 और 12वीं के 30,17,032 छात्र शामिल थे।
सख्ती से पेश होगा रिजल्ट...
सूत्रों की मानें तो इस बार भी परीक्षा का रिजल्ट काफी सख्ती से पेश किया जाएगा। पिछले साल भी छात्रों के रिजल्ट के साथ कुछ ऐसा ही हुआ था। इसके पीछे का मुख्य कारण परीक्षा में हुई ताबड़तोड़ नकल और पेपर लीक है। हर बार परीक्षा के समय सख्ती के बावजूद यूपी बोर्ड में नकल रते हुए छात्र पकड़े जाते हैं। बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार इसका असर रिजल्ट पर पड़ता है। छात्रों की कॉपियां काफी सख्ती से देखी गईं हैं और रिजल्ट पर इसका असर दिखाई देगा। हालांकि छात्रों को इससे घबराने की कोई जरूरत नहीं है। रिजल्ट निकलने से पहले वह अपना तनाव कम रखें।
कक्षा 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें- https://results.amarujala.com/board/up-board/up-class-10th-result-2018
कमेंट
कमेंट X