हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए यूपी बोर्ड ने निर्धारित किए परीक्षा केंद्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए ऑनलाइन केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया तकरीबन पूरी हो गई है। यूपी बोर्ड ने 8 जिलों के केंद्रों का निर्धारण भी कर दिया है। रविवार को शेष जिलों में परीक्षा केंद्रों की सूची को भी अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है।
परीक्षा केंद्रों की सूची जल्द परिषद की वेबसाइट पर भी अपलोड की जाएगी। 14 नवंबर को अपर सचिव संजय अग्रवाल इसकी समीक्षा भी करेंगे।
ये भी पढ़ें- UP Board Exam: आधी-अधूरी तैयारियों के बीच जारी हुआ टाइमटेबल
यूपी बोर्ड की परीक्षा का कार्यक्रम इस बार काफी पहले घोषित हो गया। हालांकि शासन ने ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की नीति इसके पहले ही जारी कर दी थी। इसमें परीक्षा नकल विहीन कराने के लिए राजकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों को ही केंद्र बनाने का निर्णय लिया गया था।
केंद्रों के निर्धारण में हुई देरी
केंद्र निर्धारण नीति के तहत विद्यालयों से प्राप्त ऑनलाइन सूचना का डीएम की अध्यक्षता वाली जनपदीय समिति के परीक्षण के बाद 25 अक्तूबर तक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किया जाना था, जबकि केंद्र निर्धारण सूची का 5 नवंबर तक समाचार पत्रों में प्रकाशन होना था लेकिन यह दोनों ही काम समय से नहीं हो सके।
अब यूपी बोर्ड ने 8 जिलों में परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर दिया है। हालांकि अफसर इन जिलों का अभी नाम बताने से कतरा रहे हैं। वैसे इस बार शासन ने परीक्षा नकल विहीन कराने का फरमान जारी किया है सो ज्यादातर वित्त विहीन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है।
ये भी पढ़ें- जिले में 213 विद्यालयों को बनाया परीक्षा केंद्र
माना जा रहा है कि इसी वजह से केंद्रों के निर्धारण में देरी हुई क्योंकि काफी वित्त विहीन विद्यालय बड़े नेताओं और अफसरों के हैं और वे अपने विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनवाने के लिए हर संभव प्रयास में थे, लेकिन इसमें प्राथमिक राजकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों को ही शामिल किया गया है।
14 नवंबर को अपर सचिव इसकी समीक्षा करेंगे। बोर्ड के अफसरों के मुताबिक परीक्षा केंद्रों की सूची जल्द परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।
कमेंट
कमेंट X