फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   UP board exams and leave calender of 2018

बिना 2018 की छुट्टी कैलेंडर के कैसे तय होंगी परीक्षा की तिथियां

Wed, 11 Oct 2017 10:15 AM IST
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा Updated Wed, 11 Oct 2017 10:15 AM IST
विज्ञापन
UP board exams and leave calender of 2018
up board
इलाहाबाद। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का कार्यक्रम अक्तूबर के अंत या नवंबर के पहले सप्ताह में कैसे जारी होगा, इसे लेकर अफसर उहापोह में हैं। उनकी परेशानी का कारण 2018 का सरकारी छुट्टी का कैलेंडर है।
विज्ञापन


बिना इसके परीक्षा कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाना संभव नहीं है। हालांकि, बोर्ड ने वर्ष 2017 के कैलेंडर के हिसाब कुछ परिवर्तन के साथ अनुमानित परीक्षा कार्यक्रम तैयार किया है, जिसे बुधवार को शिक्षामंत्री को सौंपेंगे।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की परीक्षा 2018 फरवरी-मार्च में कराने की तैयारी है। दो दिन पहले यहां आए उप मुख्यमंत्री एवं माध्यमिक शिक्षामंत्री डॉ.दिनेश शर्मा ने परीक्षा का कार्यक्रम अक्तूबर के अंत या नवंबर में जारी करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका तर्क था कि तिथियां पहले से जारी होने पर छात्र-छात्राओं को तैयारी करने का पर्याप्त समय मिलेगा। इसके पहले भी मंत्री कह चुके हैं कि  परीक्षा कार्यक्रम जल्द जारी होगा, लेकिन परीक्षा कार्यक्रम तैयार करने के लिए सबसे जरूरी है सरकारी छुट्टी का कैलेंडर। आमतौर पर यह कैलेंडर 15 दिसंबर के बाद ही जारी होता है।

पिछले वर्ष भी छुट्टी का कैलेंडर दिसंबर में जारी हुआ। उसके बाद 2017 की बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित हुआ, लेकिन इस बार सरकार यह काम पहले करना चाहती है। माना जा रहा है कि परीक्षा कार्यक्रम जल्द जारी करने का एक कारण यह भी है कि सभी विद्यालयों में समय से सीसीटीवी कैमरे लग सकें और नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए उन कैमरों के जरिए केंद्र की ऑनलाइन मॉनीटरिंग की सभी तैयारी की जा सके।


बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव के मुताबिक अनुमानित परीक्षा कार्यक्रम तैयार कर लिया गया है। इसे शासन को बुधवार को सौंप दिया जाएगा। इसके बाद परीक्षा की तारीखों पर अंतिम निर्णय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed