{"_id":"5ae0302f4f1c1b390a8b67d7","slug":"university-grants-commission-released-fake-universities-list-in-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान ! दाखिले से पहले करें जांच, UGC ने जारी की फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
सावधान ! दाखिले से पहले करें जांच, UGC ने जारी की फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 25 Apr 2018 01:45 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर में 24 विश्वविद्यालय फर्जी हैं, इसलिए दाखिले से पहले विश्वविद्यालय की सत्यता जांच लें। यूजीसी ने पब्लिक नोटिस के माध्यम से छात्रों और अभिभावकों से अपील करते हुए उक्त फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची भी जारी की है। खास बात यह है कि देश की राजधानी दिल्ली में इनमें से आठ फर्जी विश्वविद्यालय धड़ल्ले से चल रहे हैं।
विज्ञापन
यूजीसी सचिव प्रो. रजनीश जैन की ओर से जारी नोटिस में लिखा है कि दाखिले से पहले यूजीसी की वेबसाइट पर विश्वविद्यालय, कॉलेज या फिर शिक्षण संस्थान की सत्यता, रेटिंग अवश्य जांच कर लें। उक्त फर्जी विश्वविद्यालय यूजीसी से मान्यता प्राप्त नहीं हैं, इसलिए वे डिग्री भी नहीं दे सकते हैं।
विज्ञापन
सूची में महिला ग्राम विद्यापीठ इलाहाबाद (वीमेन्स यूनि.), गांधी हिंदी विद्यापीठ प्रयाग इलाहाबाद, नेशनल यूनि. ऑफ इलेक्ट्रो कांप्लेक्स होम्योपैथी कानपुर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस ओपन यूनि. अलीगढ़, उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय कोसीकला मथुरा, महाराणा प्रताप शिक्षा निकेतन विश्वविद्यालय प्रतापगढ़, इंद्रप्रस्थ शिक्षा परिषद इन्सीट्यूशनल एरिया नोएडा फेज 3 आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा दिल्ली के कमर्शियल यूनि. लिमिटेड, दरियांगज, यूनाइटेड नेशन्स यूनि., वोकेशनल यूनि., एडीआर सेन्ट्रिक ज्यूरिडिकल यूनि., इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड इंजीनियरिंग, विश्वकर्मा ओपन यूनि, वाराणसी संस्कृत विवि के अलावा यौन उत्पीड़न के आरोपी बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित का आध्यत्मिक विश्वविद्यालय भी शामिल है।
कमेंट
कमेंट X