फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   Unemployed Shiksha Mitra also receive ten thousand salary

खुशखबरी: असमायोजित शिक्षामित्रों को भी 10 हजार मानदेय

Tue, 10 Oct 2017 12:43 PM IST
amarujala.com- presented by: राजेश सैनी
amarujala.com- presented by: राजेश सैनी Updated Tue, 10 Oct 2017 12:43 PM IST
विज्ञापन
Unemployed Shiksha Mitra also receive ten thousand salary
डेमो
असमायोजित शिक्षामित्रों के लिए खुशखबरी। सरकार ने उन्हें भी 10 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय भुगतान का आदेश जारी कर दिया। सर्व शिक्षा अभियान की अपर परियोजना निदेशक ने इस संबंध में सोमवार को आदेश जारी कर दिया। दीपावली के ठीक पहले बढ़े मानदेय का आदेश जारी होने से इन शिक्षामित्रों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन


सर्वोच्च अदालत से सहायक अध्यापक पद से समायोजन रद्द होने के बाद सरकार ने तकरीबन 1.37 लाख शिक्षामित्रों का मानदेय 10 हजार रुपये करने का निर्णय लिया। इस संबंध में आदेश पूर्व में जारी हो चुका है।
विज्ञापन


इन शिक्षामित्रों को एक अगस्त से अगले 11 माह तक मानदेय का भुगतान होगा। इसके बाद से ही प्रदेश भर में शेष बचे 26504 शिक्षामित्र भी मानदेय बढ़ने का इंतजार कर रहे थे। इन शिक्षामित्रों को अभी तक 3500 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक डॉ.वेदपति मिश्र के निर्देश पर अपर परियोजना निदेशक राजकुमारी वर्मा ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। उन्होंने आदेश दिया है कि बेसिक शिक्षा अधिकारी, सहायक लेखाधिकारी मानदेय का भुगतान शिक्षामित्रों की वास्तविक उपस्थिति के आधार पर करेंगे। शिक्षामित्रों को अगस्त, सितंबर एवं अक्तूबर का मानदेय 10 हजार रुपये की दर से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed