UGC NET 2018: आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू, इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरतलब है कि यह परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर एलिजिबिलिटी के लिए होगी। इस परीक्षा में दो पेपर होंगे। पहला पेपर 100 अंकों का होगा और इसमें 50 सवाल पूछे जाएंगे। सभी सवालों को अटेम्प्ट करना अनिवार्य होगा। पेपर I एक घंटे का होगा और परीक्षा का समय सुबह 9:30 से 10:30 बजे होगा। इसके अलावा पेपर I में पूछे गए 50 सवाल ऑब्जेक्टिव होंगे। वहीं पेपर II में 100 सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी और 2 घंटे तक चलेगी। इसमें भी सभी सवालों को अटेम्प्ट करना अनिवार्य होगा। परीक्षा का समय सुबह 11 से 1 बजे तय किया गया है। पेपर II में 100 सवाल ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे। UGC NET परीक्षा के लिए आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है।
कमेंट
कमेंट X