फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   TV serial actress know how to publish newspaper

'अच्छा! तो ऐसे छपता है अखबार'

Mon, 13 Oct 2014 12:48 PM IST
एजुकेशन डेस्क/अमर उजाला ब्यूरो
एजुकेशन डेस्क/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 13 Oct 2014 12:48 PM IST
विज्ञापन
TV serial actress know how to publish newspaper
प्रसिद्ध टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बावरी की भूमिका निभाने वालीं कलाकार मोनिका भदौरिया ने रविवार को अमर उजाला, अलीगढ़ यूनिट का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने अखबार की प्रिंटिंग से लेकर खबर लिखने तक की सभी बारीकियों को जानने में बेहद दिलचस्पी जाहिर की।
विज्ञापन


बातचीत में मोनिका ने बताया कि वह ग्वालियर की रहने वाली हैं और देहरादून सहित दिल्ली में पढ़ाई की है। सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से पहले उन्होंने दर्जनों प्रोजेक्ट में काम किया है। टीवी और फिल्मों में आने की इच्छुक लड़कियों को मोनिका ने सलाह दी कि वह सीधे मुंबई का रुख न करें बल्कि वहां के लिए सही संपर्क तलाशें। छोटे मंचों से अपनी प्रतिभा को मुखर होने दें। परिपक्व होने के बाद ही मुंबई का रुख करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आने वाली फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ के प्रमोशन के सिलसिले में शाहरुख खान से मुलाकात हुई थी वह बेहद उदार और मिलनसार व्यक्ति हैं। स्टारडम का उनके दिमाग पर कोई असर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बावरी जल्द पहुंचेगी गोकुल धाम
अलीगढ़ (ब्यूरो)। टीवी धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बावरी की किरदार निभा रही मोनिका सिंह भदौरिया ने पत्रकारों से कहा कि आने वाले दिनों में ‘बावरी’ की शादी होगी और उसके बाद वह गोकुल धाम में पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि उन्हें यकीन नहीं था कि बावरी का किरदार और उसका डायलॉग ‘सारी-सारी गलती से मिस्टेक हो गई’ इतना लोकप्रिय होगा। उन्होंने कहा कि अक्सर अलीगढ़ के बारे में निगेटिव सुनने को मिला। पहली बार यहां आई तो डर भी लग रहा था। यहां आने के बाद अहसास हुआ कि अलीगढ़ के निवासियों के दिलों में कला एवं कलाकारों के प्रति बेहद प्यार है। उन्होंने कहा कि देश में स्वच्छता अभियान की सफलता के लिए तारक मेहता का उल्टा चश्मा के डायरेक्टर असित मोदी ने एक स्टोरी बनाई है, जो कल से शुरू होने जा रही है। इसका मकसद लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।

मोनिका को रूपांतरण क्लब की मानद सदस्यता

अमर उजाला तालानगरी यूनिट में भ्रमण के लिए आईं टीवी कलाकार आैर मॉडल मोनिका सिंह भदौरिया को अमर उजाला रूपांतरण क्लब की मानद सदस्यता प्रदान की गई। साथ ही रूपांतरण क्लब की ओर से एक स्मृति चिह्न भेंट किया गया। उन्होंने अमर उजाला खबरों के साथ-साथ सामाजिक सरोकार को भी महत्व देता है। महिलाओं के हुनर को सामने लाने के लिए रूपांतरण बहुत अच्छा मंच है। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed