फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   Students get still a chance to study in Delhi University School of open learning

स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी, DU में दाखिले का अंतिम मौका

Tue, 08 Aug 2017 11:41 AM IST
amarujala.com- Presented by: शिप्रा सक्सेना
amarujala.com- Presented by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 08 Aug 2017 11:41 AM IST
विज्ञापन
Students get still a chance to study in Delhi University School of open learning
स्टूडेंट्स
अगर आप भी डीयू में पढ़ने की चाहत रखते हैं और किसी वजह से फार्म भरने में चूंक गए हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई का मौका अब भी बरकरार है।
विज्ञापन


डीयू के अंतर्गत आने वाले स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अभी तक जारी है।

एक अगस्त से विलंब शुल्क के साथ आवेदन लिया जा रहा है। अब तक डीयू एसओएल में 1.59 लाख से ज्यादा छात्रों ने आवेदन किया है जिसमें बीए प्रोग्राम की डिमांड सबसे अधिक है। अभी तक सबसे ज्यादा दाखिले इसी पाठ्यक्रम में कराएं गए हैं।   
विज्ञापन


पढ़ें- 11वीं और 12वीं क्लास में जुड़ेगा ये नया सब्जेक्ट, स्टूडेंट हो जाएं तैयार
विज्ञापन
विज्ञापन


डीयू एसओएल में आवेदन की प्रक्रिया वैसे तो 31 जुलाई को खत्म हो चुकी हैं। लेकिन 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ छात्र चाहें तो 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।

उसके बाद भी छात्र 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ 1 से 15 सितंबर तक अप्लाई कर सकते हैं। एसओएल में अब तक कुल आवेदन करने वाले 1.59 लाख विद्यार्थियों में 1.03 लाख से ज्यादा फीस जमा करके दाखिला भी करा चुके हैं।      

बीए प्रोग्राम में सबसे अधिक 63 हजार लोगों ने दाखिला लिया है। दूसरे नंबर पर बीकॉम पाठ्यक्रम है जिसमें 23 हजार से ज्यादा ने आवेदन किया है।

इसी तरह राजनीति शास्त्र में 7 हजार लोगों और अन्य दूसरे कोर्सेज में दाखिला लिया है। एसओएल में कुल पांच पाठ्यक्रम चल रहे हैं।

डीयू के मुताबिक, एसओएल में चल रही आवेदन प्रक्रिया में अभी आवेदन चलता रहेगा। उम्मीद है अंत तक दो लाख से ज्यादा आवेदन एसओएल को मिलेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed