{"_id":"5aed7c1c4f1c1b9f098b844c","slug":"ssc-cgl-2018-online-application-process-starts-for-four-thousands-posts","type":"story","status":"publish","title_hn":"SSC CGL 2018: 4000 पदों के लिए आवेदन शुरू, यहां मिलेगी पूरी जानकारी","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
SSC CGL 2018: 4000 पदों के लिए आवेदन शुरू, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 05 May 2018 03:11 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) 2018 के चार हजार पदों पर भर्ती होगी। आयोग की वेबसाइट ssc.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और रजिस्ट्रेशन पांच मई यानि आज से शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 25 मई तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
आयोग की ओर से सीजीएल टियर-वन की परीक्षा 25 जुलाई से 20 अगस्त के बीच होगी। सीजीएल टियर-टू की परीक्षा 27 से 30 नवंबर के बीच आयोजित कराई जाएगी। आयोग ने एसएससी सीजीएल के लिए आवेदन के न्यूनतम योग्यता स्नातक रखी है। स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा में शामिल हो रहे छात्र-छात्राएं भी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सीजीएल के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयोग की सीजीएल परीक्षा में केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों के लिए पांच अलग-अलग पद शामिल किए गए हैं। सीजीएल में चार अलग-अलग परीक्षाएं होंगी। टियर-वन और टियर-टू परीक्षा ऑनलाइन होगी, जबकि टियर-थ्री की परीक्षा लिखित होगी। चौथे चरण में कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X