फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   Sanskrit students could now be able to do B.Sc. and BCom

संस्कृत पढ़ने वाले भी अब कर सकेंगे बीएससी और बीकॉम

Thu, 05 Oct 2017 10:53 AM IST
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा Updated Thu, 05 Oct 2017 10:53 AM IST
विज्ञापन
Sanskrit students could now be able to do B.Sc. and BCom
शिक्षा ग्रहण करने जाते विद्यार्थी
संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों से पढ़ने वाले विद्यार्थी भी अब बीएससी और बीकॉम कर सकेंगे। अब तक वह सिर्फ बारहवीं के बाद बीए कर पाते थे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद अपने पाठ्यक्रम को माध्यमिक शिक्षा परिषद के पाठ्यक्रम की तरह बनाने जा रहा है।
विज्ञापन


बारहवीं में छात्र संस्कृत के अनिवार्य विषयों के साथ विज्ञान, कामर्स या कंप्यूटर की भी पढ़ाई करेंगे। अगले सत्र से नया पाठ्यक्रम संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों में लागू करने की तैयारी है। 
विज्ञापन

Sanskrit students could now be able to do B.Sc. and BCom
संस्कृत
संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों में छात्र प्रथमा यानी कक्षा छह, द्वितीय वर्ष अर्थात कक्षा सात और तृतीय वर्ष, कक्षा आठ में संस्कृत के अनिवार्य विषयों के साथ वैकल्पिक विषयों के रूप में अंग्रेजी, हिंदी, विज्ञान और गणित पढ़ते हैं।

नौवीं और दसवीं अर्थात पूर्व मध्यमा में भी विद्यार्थी इन विषयों को वैकल्पिक विषयों के रूप में पढ़ते हैं। इसी तरह उत्तर मध्यमा यानी ग्यारहवीं और बारहवीं में भी इन्हीं विषयों को पढ़ाया जाता है। विज्ञान, गणित, कंप्यूटर साइंस का बहुत कम ज्ञान इन विद्यार्थियों को मिलता है।

यही वजह है कि बारहवीं के बाद बीएससी और बीकॉम में प्रवेश नहीं मिल पाता। संस्कृत से पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद ने पाठ्यक्रम में संशोधन का निर्णय लिया है। बारहवीं में कला ग्रुप में संस्कृत अनिवार्य रूप के साथ अगर छात्र कामर्स लेता है तो कामर्स के विषय और विज्ञान लेता है तो विज्ञान के विषयों को पढ़ेंगे। नया पाठ्यक्रम यूपी बोर्ड की तरह होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed