{"_id":"656334ad1c621491f90da9ff","slug":"safalta-talk-master-class-due-to-digital-today-whatever-you-want-to-read-learn-is-available-without-charge-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Safalta Talk Master Class : डिजिटल के कारण आज आप जो भी पढ़ना चाहें, सीखना चाहें बिना शुल्क के उपलब्ध है : निधी","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
Safalta Talk Master Class : डिजिटल के कारण आज आप जो भी पढ़ना चाहें, सीखना चाहें बिना शुल्क के उपलब्ध है : निधी
Sun, 26 Nov 2023 05:36 PM IST
Pushpendra Mishra
Media Solution Initiative
Media Solution Initiative
Published by: Pushpendra Mishra
Updated Sun, 26 Nov 2023 05:36 PM IST
सार
Master Class Topic: Digital As A Life Changer, Master Session Guest: Nidhi Arora Founder & Director Esha and TopGain
विज्ञापन
सफलता टाक मास्टर क्लास Digital As A Life Changer
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सफलता डॉट कॉम द्वारा डिजिटल एज ए लाइफ चेंजर विषय पर आयोजित हुई मास्टर क्लास में द चिल्ड्रेन्स पोस्ट ऑफ इंडिया की प्रमुख, ईशा और टॉपगैन की फाउंडर व डायरेक्टर निधि अरोरा ने कहा कि आज से 30 साल पहले डायल वाले फोन थे। घंटी जाती थी हमें इंतजार करना पड़ता था। लेकिन आज मोबाइल है। सेकेंड्स में आप किसी से भी कनेक्ट कर सकते हैं। ये डिजिटल से आया बदलाव है। दूसरा अक्टूबर 2022 में जब चैट जीपीटी दुनियां में आया तो उसने 2-3 हफ्तों में ही करोड़ों यूजर्स बना लिये। ये पहला उत्पाद था जिसे इतनी तेजी से लोगों ने हाथो हाथ लिया। ये डिजिटल का बदलाव है। अपने आस पास देंखे अगर 5 आदमी आप देखते हैं तो उनमें से 4 आपको किसी न किसी डिजिटल उपकरण का प्रयोग करते दिख जाएंगे। ये डिजिटल का बदलाव है। उन्होंने कहा कि आज के समय में डिजिटल से बहुत सारी चीजें की जा सकती है। जैसे कोई मां है उसे नहीं पता बच्चे का रखरखाव कैसे करना है या पेट में दर्द हो रहा है तो यूट्यूब पर वीडियो देखकर मदद मिल जाती है। साथ ही आज देश के हर क्षेत्र में आपको कम से कम 70 प्रतिशत लोग डिजिटल से जुड़े मिल जाएंगे। वहीं मेट्रो शहरों में ये प्रतिशत बेहतर है।
ये भी सीखें
मास्टर डिजिटल मार्केटिंग
एडवांस डिजिटल मार्केटिंग
विज्ञापन
प्रोफेशनल डिजिटल मार्केटिंग
सोशल मीडिया और इंटरनेट पर उन्होंने कहा कि आज के समय लोग इसके एडिक्ट हैं, 15 से 45 साल के किसी भी व्यक्ति को आप देख लें उनके हाथ से फोन दूर कर पाना संभव नहीं है। फोन पर जो आज लोग ग्रहण कर रहे हैं उसका काम कुछ सेकेंड्स का होता है। अगर आज 12 से 15 मिनट का सिंगल आर्टिकल उन्हें पढ़ने को दिया जाए तो उनके लिए एकाग्र होकर पढ़ना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि मोबाइल ने सुविधा के साथ साथ डिस्ट्रैक्शन भी दिया है। हर उम्र के लोग इससे प्रभावित हैं। अपने दिमागों के इस तरह के नुकसान के लिए हम सभी जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
ये भी सीखें
मास्टर डिजिटल मार्केटिंग
विज्ञापन
एडवांस डिजिटल मार्केटिंग
विज्ञापन
प्रोफेशनल डिजिटल मार्केटिंग
जो भी काम शुरू में मिले उसे करें युवा
अरोरा ने कॅरिअर शुरू करने जा रहे युवाओं को कहा कि शुरू में ये मत सोचो कि आपको मिल क्या रहा है। जो भी काम मिल रहा है उसे करो। जितना ज्यादा काम आप फाउंडेशनल स्टेज पर करोगे, तो जब आप लीडर बनोगे, तब आप एम्प्लाईज की बहुत सहानुभूति हासिल कर पाओगे।सोशल मीडिया और इंटरनेट पर उन्होंने कहा कि आज के समय लोग इसके एडिक्ट हैं, 15 से 45 साल के किसी भी व्यक्ति को आप देख लें उनके हाथ से फोन दूर कर पाना संभव नहीं है। फोन पर जो आज लोग ग्रहण कर रहे हैं उसका काम कुछ सेकेंड्स का होता है। अगर आज 12 से 15 मिनट का सिंगल आर्टिकल उन्हें पढ़ने को दिया जाए तो उनके लिए एकाग्र होकर पढ़ना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि मोबाइल ने सुविधा के साथ साथ डिस्ट्रैक्शन भी दिया है। हर उम्र के लोग इससे प्रभावित हैं। अपने दिमागों के इस तरह के नुकसान के लिए हम सभी जिम्मेदार हैं।
कमेंट
कमेंट X