{"_id":"5af2c51d4f1c1bb56a8b8811","slug":"results-of-10th-and-12th-of-cisce-will-be-announced-on-14th-may-check-on-official-website","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CISCE के 10वीं और 12वीं के नतीजे इस दिन होंगे जारी, ऐसे देखें रिजल्ट","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
CISCE के 10वीं और 12वीं के नतीजे इस दिन होंगे जारी, ऐसे देखें रिजल्ट
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 09 May 2018 03:23 PM IST
विज्ञापन
काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ( सीआईएससीई) के 10वीं और 12वीं के नतीजे 14 मई को घोषित होंगे। मंगलवार को बोर्ड ने यह घोषणा की है। परिणाम दोपहर तीन बजे आएंगे। छात्र एसएमएस और वेबसाइट के जरिए नतीजे जान पाएंगे।
विज्ञापन
बोर्ड के मुताबिक, दसवीं (आईसीएसई) के छात्र को मेसेज बॉक्स में जाकर ICSE 123457 (सात नंबर वाला यूनीक आईडी नंबर ) टाइप करके 09248082883 पर भेजना होगा। इसी तरह 12वीं (आईएससी) के छात्र को ISC 1234567 (सात नंबर वाला यूनीक आईडी नंबर) टाइप कर भेजना होगा। जिसके बाद मोबाइल पर विषयवार अंक आ जाएंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा छात्र www.cisce.org और www.results.cisce.org पर भी परिणाम देख सकते हैं। साथ ही कैरियर पोर्टल पर स्कूल के प्रिंसिपल की लाग इन आईडी व पासवर्ड से परीक्षा परिणाम देखे जा सकते हैं। वेबसाइट पर रिजल्ट 2018 नाम से लिंक मिलेगा। वहां अपनी क्लास टाइप कर यूनीक आईडी नंबर डालते ही परीक्षा परिणाम सामने होंगे।
विज्ञापन
दोबारा जांच को मिलेंगे सात दिन
परिणाम सामने आने के बाद अगर छात्र को लगता है कि कुछ कमी है, तो उन्हें दोबारा जांच के लिए सिर्फ सात दिन मिलेंगे। यानी 14 से 21 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र कैरियर पोर्टल से स्कूल हेड या प्रिंसिपल से भी सीधे दोबारा जांच के लिए आवेदन करवा सकते हैं।
डिजिलॉकर की भी सुविधा
काउंसिल छात्रों को सर्टिफिकेट के लिए डिजिलॉकर की सुविधा भी उपलब्ध करा रही है। वह सर्टिफिकेट डिजिटली साइन होगा। इसके लिए छात्र का मोबाइल नंबर अनिवार्य होगा। वन टाइम पासवर्ड के जरिए उसे खोल पाएंगे। साथ ही जब चाहे प्रिंट ले सकते हैं।
डिजिलॉकर की भी सुविधा
काउंसिल छात्रों को सर्टिफिकेट के लिए डिजिलॉकर की सुविधा भी उपलब्ध करा रही है। वह सर्टिफिकेट डिजिटली साइन होगा। इसके लिए छात्र का मोबाइल नंबर अनिवार्य होगा। वन टाइम पासवर्ड के जरिए उसे खोल पाएंगे। साथ ही जब चाहे प्रिंट ले सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X