फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   rbse rajasthan board 12th result 2018 declared, check on official website

RBSE 12th Result 2018: 12वीं का रिजल्ट घोषित, 87.78 फीसदी स्टूडेंट्स हुए पास

Wed, 23 May 2018 07:28 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 23 May 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
rbse rajasthan board 12th result 2018 declared, check on official website

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 12वीं के साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट जारी कर दिया है। शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने रिजल्ट की घोषणा की है। जिन स्टूडेंट्स ने ये परीक्षा दी हैं, वे अपने नतीजे rajeduboard.rajasthan.gov.in या फिर rajresults.nic.in पर लॉग इन कर देख सकते हैं। 

विज्ञापन


कॉमर्स स्ट्रीम में 91.09 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। वहीं, साइंस में 86.60 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए। कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम मिलकार 87.78% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। 

विज्ञापन

राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा के लिए 8,26,278 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। ये परीक्षाएं राज्य के 5,507 सेंटरों पर आयोजित कराई गई थीं। वहीं, परीक्षा  8 मार्च से 2 अप्रैल के बीच आयोजित हुई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने RBSE 12th Science Result 2018 और RBSE 12th Commerce Result 2018 के नतीजे जारी कर दिए। हालांकि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा अभी तक कला संकाय के नतीजे घोषित करने की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।

बता दें कि, इस बार परीक्षा परिणाम जारी करने की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी करने के साथ ही मेरिट लिस्ट की घोषणा नहीं होगी। मेरिट लिस्ट में टॉप करने वाले छात्रों के नाम का बाद में एलान होगा। इसके अलावा 24 मई यानि गुरुवार को को बोर्ड का दीक्षांत समारोह होगा। इस समारोह में साल 2017 की परीक्षा में मेरिट में आने वाले टॉपर्स को मेडल दिए जाएंगे। समारोह के मुख्य अतिथि गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया होंगे। 

ऐसे चेक करें रिजल्ट

-राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर लॉग इन करें
-RBSE Class 12th Result 2018 के लिंक पर क्लिक करें।
-अपना रोल नंबर और मांगे गए जरूरी डिटेल्स भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
-आपका रिजल्ट आपके सामने होगा
-अपना RBSE Class 12th Result 2018 डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed