{"_id":"5989474e4f1c1b3d048b4694","slug":"public-administration-subject-will-be-teach-in-class-11th-and-12th-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"11वीं और 12वीं क्लास में जुड़ेगा ये नया सब्जेक्ट, स्टूडेंट हो जाएं तैयार","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
11वीं और 12वीं क्लास में जुड़ेगा ये नया सब्जेक्ट, स्टूडेंट हो जाएं तैयार
amarujala.com- Presented by: शिप्रा सक्सेना
Updated Tue, 08 Aug 2017 10:40 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा
पब्लिक एडमिनस्ट्रेशन विषय की महत्ता को देखते हुए अब सभी स्कूलों में इस विषय को सम्मिलित किया गया है। जिसके बाद से प्रदेश के स्कूलों के 11वीं और 12वीं क्लास में लोक प्रशासन विषय पढ़ाया जाएगा। इसके लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव की ओर से पत्र जारी कर दिया गया है। इसे कला संकाय की पाठ्य योजना में सम्मिलित किया गया है।
इस विषय को सभी विद्यालयों के विद्यार्थी अपनी इच्छानुसार चुन सकते हैं। बता दें कि हरियाणा बोर्ड के स्कूलों में यह विषय शामिल नहीं था।हाल ही में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के लोक प्रशासन विभाग के अध्यक्ष ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड को पत्र लिखकर लोक प्रशासन विषय पढ़ाने की मांग की थी।
उन्होंने लोक प्रशासन विषय की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा था कि इसे कक्षा 11वीं और 12वीं के स्तर पर भी विद्यार्थियों को पढ़ाया जाए।
पढ़ें- रिलायंस Jio में हजारों पदों पर बंपर वैकेंसी, 12वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई
विज्ञापन
विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और सिविल सर्विस की परीक्षाओं में लोक प्रशासन महत्वपूर्ण विषय है। सरकार की विभिन्न नीतियों, इन नीतियों से संबंधित विभागों के अतिरिक्त सरकारी सेवाओं के प्रशासनिक कार्यालय में प्रबंधक की जरूरत होती है।
एमडीयू के लोक प्रशासन विभाग के अध्यक्ष की सिफारिश और मांग के बाद बोर्ड ने सभी स्कूलों में यह विषय लागू कर दिया है। इसे इसी सत्र से लागू किया जाएगा। राजकीय स्कूलों में राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता ही इस विषय को पढ़ाएंगे।

कमेंट
कमेंट X