फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Online Admission Procedure In Delhi University Starts From Tomorrow

DU Admission-17: 20 जून को जारी होगी पहली कट ऑफ लिस्ट

Sun, 21 May 2017 05:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Sun, 21 May 2017 05:24 PM IST
विज्ञापन
Online Admission Procedure In Delhi University Starts From Tomorrow
डीयू एडमिशन

दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2017-18 में स्नातक कोर्स की लगभग 56 हजार सीटों के लिए दाखिले की ऑनलाइन दौड़ सोमवार शाम पांच बजे से शुरू होने जा रही है। बीते साल दाखिले के लिए शुरू की गई ऑनलाइन प्रक्रिया को इस बार स्टूडेंट फ्रेंडली व फूल प्रूफ बनाया गया है। खास बात ये है कि बीते साल की तरह ही इस बार भी एक ही फॉर्म के माध्यम से सामान्य-ओबीसी, एससी-एसटी के साथ-साथ कश्मीरी विस्थापित, ईसीए-स्पोर्ट्स, दिव्यांग श्रेणी व नॉन कॉलिजियट के आवेदन भी ऑनलाइन ही होंगे। ऑनलाइन आवेदन 12 जून तक किया जा सकेगा। पहली कट ऑफ 20 जून को आएगी, जिसके बाद दाखिला प्रक्रिया 16 अगस्त तक संपन्न हो जाएगी।

विज्ञापन


डीयू दाखिला समिति के चेयरमैन एमके पंडित ने बताया कि ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया के तहत इस बार पूरी प्रक्रिया को स्टूडेंट फ्रेेंडली बनाया गया है। दाखिले के लिए एक अलग से पोर्टल (http://ug.du.ac.in) होगा, जिसमें व्यक्तिगत जानकारी से लेकर फीस जमा कराने की जानकारी चरणबद्ध तरीके से हिंदी व अंग्रेजी में होगी। पोर्टल पर आवेदन करने के लिए आवेदकों को पहले अपना पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण सफलतापूर्वक हो जाने की जानकारी भी इस बार डीयू देगा।
विज्ञापन


इस बार तीन तरीके से यह जानकारी दी जाएगी। सबसे पहले जहां फॉर्म भरा, वहीं संदेश आएगा, दूसरा ई-मेल पर भेजा जाएगा व तीसरा मोबाइल नंबर पर जानकारी दी जाएगी। उसके बाद एक विंडो खुलेगी, जिसमें नौ टैब होंगे, हर टैब पर जाकर अलग-अलग जानकारी भरनी होगी। खोलने से पहले हर टैब का रंग लाल होगा, जैसे-जैसे टैब पर आवेदक जानकारी भरता जाएगा, वैसे-वैसे रंग हरा होता जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि किसी आवेदक ने टैब पर सिर्फ जानकारी पढ़ी होगी, तो टैब का रंग पीला हो जाएगा। इन टैब में कोर्स, कॉलेज, शैक्षिक योग्यता व अंक, अनिवार्य दस्तावेज, बैंक खाते की जानकारी को भरना होगा। पोर्टल से आवेदन करने के बाद छात्रों को इसके साथ ही अपने स्कैन दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

पूल मनी सिस्टम से भरी जाएगी फीस

Online Admission Procedure In Delhi University Starts From Tomorrow
डीयू एडमिशन

पूल मनी सिस्टम से भरी जाएगी फीस

दाखिला समिति के चेयरमैन डॉ. एमके पंडित ने बताया कि डीयू में इस बार फीस भरने व रिफंड के लिए पूल मनी सिस्टम बनाया गया है। इससे छात्रों को काफी सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि यदि किसी आवेदक का दाखिला पहली कट ऑफ के आधार पर हो गया और उसने कॉलेज के कोर्स की फीस उदाहरण के तौर पर 28 हजार रुपये भर दी। उसके बाद यदि दूसरी कट ऑफ में उसका दाखिला दूसरे कॉलेज में उसी कोर्स या अन्य कोर्स में हो गया, तो उसे दोबारा फीस भरने की जरूरत नहीं।

मसलन यदि दूसरे कॉलेज की फीस कम है, तो उसकी फीस रिफंड हो जाएगी और यदि दूसरे कॉलेज की फीस दो हजार रुपये अधिक है, तो उसे मात्र दो हजार रुपये ही जमा करने होंगे। यदि फीस रिफंड करनी होगी, तो दाखिले की अंतिम तिथि तक उसके खाते में ही भेज दी जाएगी। ऐसा आगे भी होता रहेगा, मसलन वह छठी कट ऑफ तक दाखिला रद कराकर दाखिला लेता रहेगा, तो उसकी यह फीस ही आगे तक चलती रहेगी।

सीधा खाते में जाएगी रिफंड फीस

डीयू में इस बार दाखिला रद्द कराने पर फीस रिफंड के लिए कॉलेजों के पास ड्राफ्ट या चेक लेेने के लिए नहीं जाना होगा। दरअसल, इस बार डीयू प्रशासन पहली बार आवेदन फॉर्म में आवेदक या परिवार के किसी सदस्य के बैंक खाते की जानकारी लेने जा रहा है। इससे जो भी फीस रिफंड होगी, वह सीधा खाते में ही जाएगी।

डॉ. पंडित ने बताया कि डीयू में कई राज्यों से आवेदन आते हैं। बीते साल ऐसा देखने में आया है कि आवेदकों ने फीस का भुगतान साइबर कैफे वालों से ही अतिरिक्त शुल्क देकर कराया। चूंकि साइबर कैफे वाले ने अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड से भुगतान किया था, लिहाजा रिफंड व उसकी जानकारी भी उन्हीं को मिली, लेकिन इस बार बैंक खाते के प्रावधान के कारण यह समस्या नहीं होगी।

एक से ज्यादा फॉर्म नहीं भर पाएंगे

डिप्टी डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. गुरप्रीत सिंह टुटेजा ने बताया कि इस बार आवेदक बीतेसाल की तरह एक से ज्यादा फॉर्म नहीं भर पाएंगे। दरअसल, डीयू डुप्लीकेसी को रोकने के लिए और सिस्टम को फुल प्रूफ बनाने के लिए सीबीएसई के साथ अंकों के लिए इंटरग्रेटिड कर रहा है। फॉर्म भरते समय जैसे ही छात्र बोर्ड के विकल्प में सीबीएसई भरेगा और रोल नंबर डालेगा, तो उसके अंक फॉर्म में अपने आ जाएंगे। इस तरह से वह उस रोल नंबर के माध्यम से दूसरा फॉर्म नहीं भर सकेगा।

इससे हर साल फॉर्म भरने वालों की संख्या, जो लाखों में पहुंच जाती थी, उस पर भी लगाम लगेगी। साथ ही सही आवेदक का फॉर्म सामने आएगा। इस बार छात्रों को दाखिला प्रक्रिया जारी रहने तक यह सुविधा है कि वह चाहे तो अपने फॉर्म में सुधार कर सकेगा, क्योंकि डीयू दाखिला पोर्टल पर पंजीकरण के बाद उसका फॉर्म हमेशा खुला रहेगा।

डीयू एडमिशन 2017-18 की गाइडलाइंस

Online Admission Procedure In Delhi University Starts From Tomorrow
डीयू एडमिशन

डीयू एडमिशन 2017-18 गाइडलाइंस
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 22 मई से 12 जून      

- ऑनलाइन फॉर्म की कीमत 

सामान्य व ओबीसी 150 रुपये      
एससी-एसटी व पीडब्ल्यूडी 75 रुपयेे       
स्पोर्ट्स फीस 100 रुपये      
ईसीए फीस 100 रुपये      

- कट ऑफ लिस्ट कब

पहली लिस्ट 20 जून      
दस्तावेज की जांच व दाखिला मंजूरी 20 से 22 जून      
दूसरी लिस्ट 24 जून        
दस्तावेज की जांच व दाखिला मंजूरी 24 जून से 28 जून       
तीसरी लिस्ट 01 जुलाई      
दस्तावेज की जांच व दाखिला मंजूरी 01 जुलाई से 4 जुलाई      
चौथी लिस्ट 07 जुलाई      
दस्तावेज की जांच व दाखिला मंजूरी 07 जुलाई से 10 जुलाई      
पांचवीं लिस्ट 13 जुलाई      
दस्तावेज की जांच व दाखिला मंजूरी 13 जुलाई से 15 जुलाई      
छठी लिस्ट 18 जुलाई      
दस्तावेज की जांच व दाखिला मंजूरी 18 जुलाई से 19 जुलाई      
एनसीवेब की पहली दाखिला सूची 24 जून      
नोट: एनसीवेब की बाकी सूची कॉलेजों की कट ऑफ के साथ ही आएगी।          

- दस्तावेज की जांच व दाखिला मंजूरी का समय
सुबह की पाली के कॉलेजों में सुबह 9 बजे से 1 बजे तक      
शाम की पाली के कॉलेजों में शाम 4 बजे से 7 बजे तक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed