{"_id":"59ae459d4f1c1ba5078b45af","slug":"on-teachers-day-occassion-central-government-give-national-awards-to-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"Teachers Day: अब शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार, सरकार करेगी सम्मानित","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
Teachers Day: अब शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार, सरकार करेगी सम्मानित
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के विभिन्न प्राइमरी और सेकेंडरी स्कूलों में कार्यरत कुछ चुनिंदा शिक्षकों को टीचर्स डे के इस खास मौके पर सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इन शिक्षकों को नेशनल अवॉर्ड (राष्ट्रीय पुरस्कार) से सम्मानित किया जाएगा। दिल्ली के विज्ञान भवन में एक समारोह का आयोजन कर शिक्षों को पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। आपको बता दें कि उप-राष्ट्रपति वैकेंया नायडू शिक्षकों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
पढ़ेंः Teachers Day: सर आपने सिर्फ पढ़ाया ही नहीं, जिंदगी का कायदा भी समझाया
विज्ञापन
खबर है कि इस कार्यक्रम में सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के अलावा, CBSE,CISCE,सैनिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय संगठन, नवोदय विद्यालय समिति, सेंट्रल तिब्बतीन स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन और एटोमिक एनर्जी एजुकेशन सोसाइटी द्वारा चलाए जा रहे स्कूलों के शिक्षक शामिल होंगे। इस नेशनल अवार्ड समारोह में हर राज्य के लिए अलग कोटा निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि साल 1958 में इस अवॉर्ड को देने की प्रथा शुरू की गई थी। इसमें कुल 378 अवॉर्ड दिए जाते हैं, जिसमें से 20 अवॉर्ड संस्कृत, पर्सियन और अरेबिक शिक्षकों के लिए होते हैं। पुरस्कार में मेडल और सर्टिफिकेट के साथ 50 हजार की राशि भी प्रदान की जाती है।
कमेंट
कमेंट X