फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   NTA Declares SHRESHTA NET 2026 Results, Scorecards Available Online

SHRESHTA NETS 2026 Result: श्रेष्ठा परीक्षा का परिणाम घोषित; फटाफट इस लिंक से स्कोरकार्ड करें डाउनलोड

Sun, 04 Jan 2026 10:50 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 04 Jan 2026 10:50 AM IST
सार

SHRESHTA NETS 2026 Result OUT: एनटीए ने श्रेष्ठा (एनईटीएस)-2026 परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन
NTA Declares SHRESHTA NET 2026 Results, Scorecards Available Online
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

SHRESHTA NETS 2026 Result: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने लक्षित क्षेत्रों के उच्च कक्षाओं के छात्रों के लिए आयोजित आवासीय शिक्षा योजना ‘श्रेष्ठा नेट 2026’ का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/shreshta पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

73 शहरों में हुई परीक्षा

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 21 दिसंबर को देशभर के 73 शहरों में स्थित 106 परीक्षा केंद्रों पर पेन-पेपर आधारित मोड में श्रेष्ठा नेट्स 2026 परीक्षा का आयोजन किया। एनटीए के अनुसार, काउंसलिंग के लिए बुलाए गए उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत पात्रता मानदंड, स्व-घोषणा और अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन प्रवेश प्रक्रिया के अगले चरणों में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार किया जाएगा।

विज्ञापन


सरकार ने मेधावी अनुसूचित जाति (SC) के लड़के-लड़कियों को देश के सर्वश्रेष्ठ निजी आवासीय विद्यालयों में शिक्षा का अवसर देने के लिए श्रेष्ठ (लक्षित क्षेत्रों के उच्च विद्यालयों में छात्रों के लिए आवासीय शिक्षा) नामक नई योजना को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत हर वर्ष कक्षा 9 और कक्षा 11 में प्रवेश के लिए लगभग 3,000 छात्रों का चयन किया जाएगा, जिससे उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे देखें रिजल्ट

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर  exams.nta.nic.in/shreshta जाएं।
  • अब होमपेज पर “SHRESHTA NET 2026 Result/ Scorecard” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना Application Number और Date of Birth/ Password दर्ज करें।
  • Submit/Login बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपका SHRESHTA NET 2026 स्कोरकार्ड दिखाई देगा।
  • अब स्कोरकार्ड को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।

SHRESHTA NETS परिणाम 2026 से जुड़े किसी भी प्रश्न के समाधान के लिए अभ्यर्थी NTA हेल्प डेस्क के नंबर 011-40759000 और 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, उम्मीदवार shreshta@nta.ac.in पर ईमेल भेजकर भी अपनी शंकाओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed