फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   NOW NCERT STARTS TO TEACH GOOD AND BAD TOUCH TO STUDENTS

अब गुड और बैड टच का पाठ पढ़ेंगे स्कूली बच्चे

Thu, 14 Sep 2017 11:21 AM IST
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य Updated Thu, 14 Sep 2017 11:21 AM IST
विज्ञापन
NOW NCERT STARTS TO TEACH GOOD AND BAD TOUCH TO STUDENTS

देश भर के स्कूलों में बच्चे अब गुड और बैड टच के बारे में भी पढ़ेंगे। NCERT द्वारा तैयार अच्छे और बुरे स्पर्श पर आधारित वीडियो अब स्कूलों में भी दिखाए जाएंगे ताकि बच्चे अच्छे और बुरे स्पर्श के बारे में समझ सकें। सरकार स्कूलों में छोटे बच्चों को अच्छे और बुरे स्पर्श पर भी जागरूक करना चाहती है। यदि कोई व्यक्ति उन्हें गलत तरीके से स्पर्श करता है तो वो अपने मम्मी-पापा या फिर अपने शिक्षक को इस बात की जानकारी दे सकें। 

विज्ञापन


पढ़ेंः BPSC EXAMS: प्री परीक्षा का रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक
विज्ञापन


आपको बता दें कि इससे पहले बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने सत्यमेव जयते कार्यक्रम में भी बच्चों के लिए सही और गलत स्पर्श के प्रति जागरूक करने की अपील की थी। हालांकि मोबाइल फ्रैंडली पेरेंट्स अपनों बच्चों को सही और गलत स्पर्श के बारे में जागरूक नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल, घर या फिर बाहर बच्चों के साथ कुकर्म के मामले बढ़ रहे हैं। ये स्कूल के साथ-साथ अभिभावकों की भी जिम्मेदारी है कि वो अपने बच्चों को जब घर से बाहर अकेले भेजने लगें तो उन्हें अच्छे और बुरे स्पर्श के बारे में अवश्य बताएं। हालांकि बच्चों को इस संबंध में जागरूक करने का आंकड़ा बेहद कम हैं। अच्छे और बुरे स्पर्श के संबंध में अब सरकार जल्द ही राज्यों, CBSE समेत अन्य शिक्षा बोर्ड को भी एडवाइजरी भेजेगी ताकि वे इसे लागू करें। 

10 मिनट का हिंदी और अंग्रेजी में दिखाया जाएगा वीडियो 

NOW NCERT STARTS TO TEACH GOOD AND BAD TOUCH TO STUDENTS
कोमल वीडियो में एक नौ साल की बच्ची की कहानी है। पापा के फ्रेंड पड़ोसी बनते हैं और खेल ही खेल में गलत स्पर्श करते हैं। बच्ची को मानसिक आघात पहुंचता है और वह चुप हो जाती है। हालांकि हंसती-खेलती बच्ची के चुप होने पर उसकी क्लास टीचर को शक होता है और वह उसकी मां को जानकारी देती है।

पढ़ेंः IIM Bangalore ने लॉन्च किया भारत-जापान स्टडी सेंटर

बाद में मां के हौसला देने पर कोमल सारी बात बता देती है। हालांकि पिता समाज की दुहाई देकर चुप रहने को कहता है लेकिन बाद में बेटी के लिए अपने दोस्त की शिकायत पुलिस में दे देते हैं। NCERT ने 10 मिनट के हिंदी और अंग्रेजी में वीडियो तैयार किए हैं। इसमें कहानी के साथ लड़के और लड़की को कहां छूना सही स्पर्श है या किन अंगों को छूना गलत स्पर्श है, उसकी जानकारी दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed