{"_id":"599515e14f1c1b79568b4772","slug":"now-harvard-university-teaches-ramayana-and-mahabharata-hindu-epics","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में अब होगी 'रामायण और महाभारत' की पढ़ाई","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में अब होगी 'रामायण और महाभारत' की पढ़ाई
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
Updated Thu, 17 Aug 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में जल्द ही 'रामायण और महाभारत' पढ़ाई जाएगी। जी हां ये खबर सुनने में जरूर अटपटी लग रही होगी लेकिन ये बिल्कुल सच है। इन्हें जिस कोर्स के तहत पढ़ाया जाएगा उसका नाम Indian Religions Through Their Narrative Literatures है।
विज्ञापन
खबर है कि हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में इन्हें इस सत्र से पढ़ाई में शामिल किया जाएगा। आपको बता दें कि इस कोर्स को साउथ एशियन रिलीजंस की प्रोफेसर एने ई मोनियस पढ़ाएंगी।
विज्ञापन
पढ़े : DU Admission: एडमिशन की डेट बदली, अब 30 अगस्त तक होगा दाखिला
विज्ञापन
प्रोफेसर मोनियस के अनुसार कि इस कोर्स के माध्यम से छात्रों को भारतीय धर्म के बारे में विस्तार से पढ़ाया जाएगा। इस कोर्स के तहत डांस परफामेंस, शेडो पपेट प्ले, मॉडर्न फिक्शनल रीटेलिंग भी कराया जाएगा। एक बार कोर्स खत्म होने के बाद छात्र इन महाकाव्यों के टेक्स्ट को पूरी तरह समझ चुके होंगे। इसके जरिए छात्रों को हिंदू संस्कृति के हर पक्ष को समझाया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X