{"_id":"5982b5574f1c1b62698b47c5","slug":"no-amendment-in-application-uploaded-online-registration-for-10th-and-12th-exam-says-up-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board Exam: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में हुई गड़बड़ी तो नहीं करा सकेंगे सुधार","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
UP Board Exam: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में हुई गड़बड़ी तो नहीं करा सकेंगे सुधार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:02 AM IST
विज्ञापन
20 अगस्त तक होंगे 10वी, 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण
- फोटो : source
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के दौरान आवेदन में किसी तरह की गड़बड़ी छात्र-छात्राओं को महंगी पड़ेगी। यूपी बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि आवेदन को वेबसाइट पर अपलोड करने के पहले हर तरह से जांच कर लें क्योंकि एक बार अंतिम रूप से अपलोड करने के बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा भविष्य में किसी प्रकार का संशोधन नहीं किया जा सकेगा।
20 अगस्त तक होंगे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए इन दिनों ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। इसकी अंतिम तिथि 20 अगस्त निर्धारित है। परीक्षा के लिए
आवेदन करने के दौरान अक्सर छात्र-छात्राएं उसमें कोई न कोई गड़बड़ी कर देते हैं। पंजीकरण के दौरान आवेदन में भरी गई सूचना के आधार पर ही परीक्षा प्रवेश पत्र से लेकर अंक पत्र और प्रमाण पत्र भी तैयार होते हैं। गलत सूचना के कारण अंक पत्र और प्रमाण पत्र में वहीं छप जाता है। बाद में विद्यार्थियों को इसमें संशोधन के लिए विद्यालय से लेकर यूपी बोर्ड कार्यालय तक चक्कर लगाने पड़ते हैं। ऐसा न हो, इसलिए इस बार पहले से ही विद्यार्थियों के साथ प्रधानाचार्यों को सतर्क कर दिया गया है।
गलती न हो इसके लिए बोर्ड ने सुझाया यह तरीका
यूपी बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन डाटा अपलोड करने की प्रक्रिया के दौरान विद्यालय जितनी बार चाहें पंजीकृत विद्यार्थियों के सभी विवरण की फोटोयुक्त चेकलिस्ट डाउनलोड कर, उसे विद्यालयी अभिलेखानुसार बार-बार संशोधित एवं परिवर्तित कर सकते हैं। चेकलिस्ट विद्यार्थियों को वितरित करके उनसे भी इसकी जांच करा सकते हैं, ताकि उसमें किसी तरह की गलती न रह जाए। उसके बाद ही उसे अंतिम रूप से यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया जाए, क्योंकि एक बार डाटा अंतिम रूप से अपलोड हो जाने के बाद उसमें भविष्य में किसी भी तरह का संशोधन नहीं हो सकेगा।

कमेंट
कमेंट X