NEST 2017: एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट(NEST-2017) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। वैसे छात्र जिन्होंने परीक्षा के लिए आवेदन किया हो अपना एडमिट कार्ड संबंधित वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले जारी नोटीफिकेशन के मुताबिक नेस्ट(NEST) परीक्षा का एडमिट कार्ड 14 अप्रैल को जारी होना था।
आपको बता दें नेस्ट परीक्षा का आयोजन (NEST) नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च और मुंबई यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी सेंटर फोर एक्सीलेंस इन बेसिक साइंसेज में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड:
-नेस्ट परीक्षा के लिए संबंधित वेबसाइट पर लॉग इल करें।
-डाउनलोड एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें
-रजिस्टर ईमेल आईडी और नेस्ट पासवर्ड एंटर करें
-अगर पासवर्ड याद न हो तो फॉरगॉट पासवर्ड पर जा कर फिर से नया पासवर्ड तैयार करें और इसके साथ लॉगइन करें
-अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसकी एक प्रिंट आउट कॉपी अपने पास जरूर रख लें।
संबंधित वेबसाइट का पताः https://www.nestexam.in/reglogin-ssl.php
एक और बात जो जान लेनी चाहिए कि एनआईएसईआर, होमी भाभा नेशनल इंस्टीट्यूट का ऑफ कैंपस सेंटर है। एनआईएसईआर और मुंबई यूनिवर्सिटी के एटॉमिक एनर्जी डिपार्टमेंट में दाखिले के बाद छात्र भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर के ट्रेनिंग स्कूल भी जा सकते हैं।
ऐसे कुछ ही छात्र बार्क(BARC) के ट्रेनिंग सेंटर में दाखिला ले सकते हैं जिनका स्कोर एक लेवल से ऊपर हो। इसके बाद ही उन्हें डायरेक्ट इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है।
नेस्ट परीक्षा 27 मई, 2017 को आयोजित की जाएगी, जिसका रिजल्ट 16 जूल, 2017 को जारी होगा।
कमेंट
कमेंट X