फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   NEET Result 2017 today declare the answer key, check here

NEET Result 2017 : आज जारी होगी Answer Key, यहां देंखे

Thu, 15 Jun 2017 02:55 PM IST
amarujala.com- presented by- पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com- presented by- पूर्णिमा आचार्य Updated Thu, 15 Jun 2017 02:55 PM IST
विज्ञापन
NEET Result 2017 today declare the answer key, check here

CBSE आज शाम तक NEET 2017 की Answer Key जारी कर सकती है। छात्र NEET की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। आपको बता दें कि 7 मई को NEET 2017 की परीक्षा आयोजित की गई थी जिसमें रीब 12 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। ये परीक्षा 103 शहरों के 1921 सेंटर्स में 10 भाषाओं में आयोजित की गई थी।

विज्ञापन


हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाई कोर्ट की NEET पर अंतरिम रोक को हटा दिया है। कोर्ट ने CBSE से हर हाल में 26 जून से पहले रिजल्ट घोषित करने के लिए कहा है। नेशनल इलिजिबिलिटी इंट्रेस टेस्ट (NEET)-2017 के परिणाम घोषित करने पर मद्रास हाईकोर्ट द्वारा लगाई गई अंतरिम रोक को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। 

विज्ञापन

24 मई को हाईकोर्ट में रिजल्ट घोषित करने पर रोक लगाई थी

NEET Result 2017 today declare the answer key, check here

इससे पहले 24 मई 2017 को हाईकोर्ट में रिजल्ट घोषित करने पर रोक लगाई थी। NEET परीक्षा में एक समान प्रश्नपत्र न होने के आरोप संबंधी याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट में यह आदेश पारित किया था। याचिकाओं में कहा गया था कि अंग्रेजी और तमिल के प्रश्न पत्र में बहुत अंतर था।

आपको बता दें कि शिक्षण सत्र 2018-19 से आयुष पाठ्यक्रमों के लिए दाखिले राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) के माध्यम से होंगे। दाखिला प्रक्रिया के मानकीकरण के लिए और छात्रों को आयुष के प्रति आकर्षित करने के लिए यह फैसला लिया गया है। आयुष में आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होमियोपैथी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed