फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

HRD की तैयारी, अब हर बोर्ड में होगी एक जैसी पढ़ाई और परीक्षा!

Tue, 13 Jun 2017 12:02 PM IST
amarujala.com- presented by- पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com- presented by- पूर्णिमा आचार्य Updated Tue, 13 Jun 2017 12:02 PM IST
विज्ञापन
CBSE will end grace marks moderation policy at 2018

पिछले कुछ समय से CBSE की मॉडरेशन पॉलिसी चर्चा का विषय बनी हुई है। इसी के चलते इस बार CBSE का रिजल्ट जारी होने में भी काफी देर हो गई। खबर है कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय इस पॉलिसी को जल्द ही समाप्त करेगा और इसकी जगह अगले सत्र यानि साल 2018 से ज्यादा बेहतरीन साइंटिफिक मॉडरेशन पॉलिसी लागू की जाएगी। हालांकि CBSE बोर्ड में ग्रेस मार्क्स देने की इस पॉलिसी को इस साल से ही समाप्त करने वाली थी लेकिन दिल्ली हाई कोर्ट ने इस फैसले पर रोक लगा दी थी। 

CBSE: साल 2018 से खत्म हो जाएगी ग्रेस मार्क्स देने की 'मॉडरेशन पॉलिसी'

CBSE will end grace marks moderation policy at 2018

ग्रेस मार्क्स देने की इस पॉलिसी को खत्म करने के लिए एचआरडी मंत्रालय ने एक इंटर बोर्ड वर्किंग ग्रुप (IBWG) का गठन किया है। IBWG में आठ बोर्ड शामिल हैं, जो ग्रेस मार्क्स देने की परंपरा पर रोक लगाने के लिए योजना तैयार करेंगे। ये ग्रुप नियमित रूप से चर्चा करेगा और एक ऐसा मॉडल तैयार करेगा जिसका फैसला सभी बोर्ड्स को मानना होगा।

CBSE: साल 2018 से खत्म हो जाएगी ग्रेस मार्क्स देने की 'मॉडरेशन पॉलिसी'

CBSE will end grace marks moderation policy at 2018

कुछ जरूरी विषयों का सभी बोर्ड्स का सामान्य पाठ्यक्रम भी होगा। ग्रेस मार्क्स पॉलिसी वेबसाइट्स पर अपलोड की जाएगी और कुछ विषयों के लिए मार्क्स एवं ग्रेड्स अलग से देने होंगे। इसके अलावा असेसमेंट में समानता लाने के लिए CBSE के साथ दूसरे बोर्ड्स को प्रश्नपत्र साझा करने की भी योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

CBSE: साल 2018 से खत्म हो जाएगी ग्रेस मार्क्स देने की 'मॉडरेशन पॉलिसी'

CBSE will end grace marks moderation policy at 2018

एचआरडी के एक वरिष्ठ अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार इस योजना के मुताबिक इस साल मॉडरेशन पॉलिसी को समाप्त नहीं किया जा सका। अगले साल तक इस योजना पर सभी बोर्ड्स अमल करेंगे। इस दिशा में काम किया जा रहा है। अन्य सभी बोर्ड्स अगले साल तक ग्रेस मार्क्स देने की परंपरा को समाप्त करने के लिए तैयार हो गए हैं। 

विज्ञापन

CBSE: साल 2018 से खत्म हो जाएगी ग्रेस मार्क्स देने की 'मॉडरेशन पॉलिसी'

CBSE will end grace marks moderation policy at 2018

इस साल अप्रैल में 32 स्कूल एजुकेशन बोर्ड्स ने ग्रेस मार्क्स नहीं देने का फैसला किया था लेकिन एक याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने इस साल मॉडरेशन पॉलिसी को जारी रखने का निर्देश दिया जिसके चलते CBSE को इस साल मॉडरेशन पॉलिसी की परंपरा को जारी रखना पड़ा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed