फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   NEET-2017: students move to supreme court to extend exam date

NEET-2017: छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट से की एग्जाम डेट बढ़ाने की अपील

Mon, 17 Apr 2017 01:32 PM IST
amarujala.com-presented by: शिवेन्दु शेखर
amarujala.com-presented by: शिवेन्दु शेखर Updated Mon, 17 Apr 2017 01:32 PM IST
विज्ञापन
NEET-2017: students move to supreme court to extend exam date
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Source

NEET-2017 परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवारों की उम्र बढ़ाने को लेकर फैसले के बाद अब छात्रों ने फिर से सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस बार छात्रों ने यह अपील की है कि NEET-2017 परीक्षा कि तारीख बढ़ा दी जाए। 

विज्ञापन


यूपी बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में बैठने वाले छात्रों ने उच्चतम न्यायालय से यह अपील की है कि हमारी बोर्ड परीक्षाएं खत्म होने के बाद हमारे पास NEET-2017 परीक्षा जो कि मई के पहले हफ्ते में होगी, तैयारी के लिए बिल्कुल भी वक्त नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः NEET 2017: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तारीख बढ़ी
विज्ञापन
विज्ञापन


खबरों के मुताबिक इस बाबत छात्रों का एक समूह सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव भी है। जिसका नाम 'NEET-UG 2017 Date Extension Supporters' है।  

कोर्ट में दाखिल किए गए डॉक्यूमेंट के मुताबिक, परीक्षा मे बैठने वाले छात्रों ने कोर्ट को ये बताया है कि यूपी बोर्ड की आखिरी परीक्षा 21 अप्रैल को खत्म हो रही है जबकि सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा 29 अप्रैल को होगी और NEET-2017 परीक्षा 7 मई को होना तय है। 

सिर्फ 10 दिन का ही होगा वक्त...

NEET-2017: students move to supreme court to extend exam date
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Source

इस पर छात्रों का कहना है कि NEET-2017 परीक्षा के लिए छात्रों को 11वीं और 12वीं दोनों ही सालों के सिलेबस से तैयारी करनी है जिसके लिए हमारे पास सिर्फ 10 दिन का ही वक्त होगा। 

ये भी पढ़ेंः NEET Exam: सुप्रीम कोर्ट का केन्द्र को निर्देश- उर्दू को भी परीक्षा की भाषा में शामिल करें

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा के लिए 25 साल की उम्र सीमा को खत्म किया था। इसके अलावे उच्चतम न्यायालय ने 2018-19 सत्र के लिए केंद्र को यह निर्देश जारी करते हुए कहा था कि उर्दु को भी परीक्षा की एक भाषा के रूप में इस्तेमाल किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed