MPPEB Vyapam Result 2017: पटवारी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
MPPEB Vyapam Result 2017: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB, VYAPAM) ने पटवारी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। सभी अभ्यर्थी अपना रिजल्ट Vyapam की ऑफिशियल वेबसाइट www.peb.mp.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। आपको बता दें पटवारी भर्ती परीक्षा 9 से 31 दिसंबर 2017 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा का आयोजन भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, नीमच, रतलाम, मंदसौर समेत अन्य केंद्रों पर हुआ था। VYAPAM ने पटवारी पदों के लिए 28 अक्टूबर, 2017 को नोटिफिकेशन जारी किया था। MPPEB पटवारी के 9,235 पदों पर भर्ती करेगा।
ऐसे देखें अपना रिजल्ट-
- अभ्यर्थी सबसे पहले बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट www.peb.mp.gov.in पर जाकर लॉगइन करें।
- होम पेज पर ही आपको “Result – Patwari Recruitment Test – 2017” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके अलावा आप वेबसाइट के ‘Results’ टैब पर भी क्लिक कर सकते हैं और वहां से ‘Patwari Recruitment Test-2017’ के लिंक को चुन सकते हैं।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको अपना रोल नंबर और जन्मतिथि भरनी होगी।
- इसके बाद सर्च बटन पर क्लिक कर आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
- रिजल्ट डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाल लें।
इस खबर को अंग्रेजी में पढ़न ेके लिए यहां क्लिक करें- MPPEB Vyapam Patwari Results 2017 Announced
कमेंट
कमेंट X