{"_id":"5af923c24f1c1bce408b52e4","slug":"mp-board-result-2018-mpbse-declared-class-10th-class-12th-results-check-on-official-website","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MP Board Result 2018: रिजल्ट घोषित, 10वीं में 66 फीसदी, 12वीं में 68 फीसदी स्टूडेंट्स पास","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
MP Board Result 2018: रिजल्ट घोषित, 10वीं में 66 फीसदी, 12वीं में 68 फीसदी स्टूडेंट्स पास
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 14 May 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने 10वीं और 12वीं के लाखों स्टूडेंट्स का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट की घोषणा सीएम शिवराज सिंह चौहान ने की है।छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर लॉगिन कर अपना रिजल्ट देख सकते हैैं। 10वीं में 66 फीसदी औप 12वीं में 68 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए है। 10वीं में लड़कियों ने बाजी मारी है।
विज्ञापन
बता दें कि, इस बार करीब 20 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें से 7.69 लाख दसवीं के और 11.48 लाख 12वीं के स्टूडेंट्स शामिल थे। वहीं, एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 1 मार्च से 3 अप्रैल तक चली थीं, जबकि एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 5 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में पिछले 5 सालों यानि 2013 से 2017 तक 10वीं का रिजल्ट 60 फीसदी तक नहीं पहुंचा हैं। इस बार के रिजल्ट ने यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले साल के रिजल्ट में 10वीं के आधे स्टूडेंट्स फेल हो गए थे। 2017 में 49.86 प्रतिशत स्टूडेंट्स ही पास हो पाए थे।
विज्ञापन
रिजल्ट देखने के लिए अपनाएं ये आसान तरीका
स्टेप 1: सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर लॉग इन करें।
स्टेप 2: उसके बाद MP Board Result 2018 लिंक पर क्लिक करें फिर आप जिस क्लास का रिजल्ट देखना चाहते हैं उसके टैब पर क्लिक करें, यानि अगर आप 10वीं का रिजल्ट देखना चाहते हैं तो MPBSE Class 10 Result 2018 पर क्लिक करें। 12वीं के लिए MPBSE Class 12 Result 2018 टैब पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अपना रोल नंबर दर्ज करें।
स्टेप 4: आपका रिजल्ट आपके सामने होगा। आप इसे डाउनलोड कर भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।
छात्र एसएमएस के जरिए भी देख सकते हैं अपना रिजल्ट -
10वीं का रिजल्ट एसएमएस से देखने के लिए एमपीबीएसई 10 <स्पेस> ROLLNUMBER लिखकर 56263 पर भेज दें। वहीं 12वीं के साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट देखने के लिए MP12 ROLLNUMBER लिखकर 56263 पर भेज दें। आपका रिजल्ट आपके मोबाइल पर आ जाएगा।

कमेंट
कमेंट X