फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   most wanted thing in india is jobs opportunities

मोदीराज में रोजगार की हालत, डिमांड ज्यादा, सप्लाई कम

Sun, 27 Mar 2016 02:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 27 Mar 2016 02:26 PM IST
विज्ञापन
most wanted thing in india is jobs opportunities
- फोटो : getty

देश के लोगों के लिए अगर सबसे ज्यादा कोई जरूरी चीज है तो वह है नौकरी। ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि वर्तमान आंकड़े बता रहे हैं।

विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार देश के अधिकांश बेरोजगार और नौकरी करने वाले वर्तमान में रोजगार की उपलब्‍धता पर खुश नहीं हैं। इतना ही नहीं पिछले तीन सालों के रोजगार ढूंढ़ने वालों की संख्या में भी भारी वृद्ध‌ि हुई है।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, रोजगार को लेकर जो ‌आंकड़े सामने आए हैं उनमें लघु उद्योगों को लेकर भी कोई आशा नहीं दिख रही। वहीं नौकरी मांगने वालों में ग्रामीणों की संख्या में भी काफी बढ़ी है।

विज्ञापन

आठ करोड़ 40 लाख लोगों ने मांगा काम

most wanted thing in india is jobs opportunities

आंकड़ों के आधार पर रिपोर्ट में कहा गया है कि जिस तेजी से काम या नौकरी की मांग बढ़ी है उस ग‌ति से रोजगार के अवसर नहीं बने यानी लोगों पर्याप्त मात्रा में काम नहीं मिला।

रोजगार को लेकर सामने आने वाले आंकड़े मनरेगा में काम के लिए मिलने वाले आवेदनों के आधार पर हैं। इन आंकड़ों के अनुसार, 2013-14 में आठ करोड़ 30 लाख लोगों ने काम मांगा था जिनमें से सात करोड़ 40 लाख लोगों को काम मिला था यानी करीब 11 फीसदी लोगों को काम नहीं मिला था।

वहीं 2014-15 में सात करोड़ 30 लोगों ने मनरेगा के तहत आवेदन दिया था जिनमें से छह करोड़ 20 लाख लोगों को काम मिला। यानी इस साल 15 प्रतिशत लोगों को काम नहीं मिला।

इसी प्रकार 2015-16 में भी आठ करोड़ 40 लाख लोगों मनरेगा में काम के लिए आवेदन दिया जिसमें छह करोड़ 80 लाख लोगों को काम दिया गया और ए‌‌‌‌क करोड़ 80 लाख लोगों को काम नहीं मिला। यानी 19 प्रतिश लोगों को मनरेगा में भी रोजगार नहीं मिला।

महात्मा गांधी नेशनल रोजागार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) तहत काम के लिए आवेदन करने वालों और काम पाने वालों के आंकड़े मिल रहे हैं जहां रोजगार की स्थिति ठीक नहीं है। लेकिन उन पढ़े लिखे लोगों के तो आंकड़े भी उपलब्‍ध नहीं हैं जो सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं या आवेदन कर हैं। पढ़े लिखे लोगों को रोजगार के आंकड़े सामने आएं तो और भी खराब हालत सामने आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed