{"_id":"59279d394f1c1b812d535b97","slug":"jamia-have-more-than-1-5-lakh-admission-applications-in-this-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामिया में आए डेढ़ लाख से ज्यादा आवेदन","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
जामिया में आए डेढ़ लाख से ज्यादा आवेदन
amarujala.com- presented by- पूर्णिमा आचार्य
Updated Fri, 26 May 2017 08:43 AM IST
विज्ञापन
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में शैक्षणिक सत्र 2017-18 में दाखिले के लिए देशभर में रिकार्ड डेढ़ लाख से अधिक आवेदन पत्र आए हैं। जामिया में ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कोर्स में दाखिले के लिए छात्रों ने ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन किया है जबकि पिछले साल ये आंकड़ा करीब 1.42 लाख था।
विज्ञापन
वाइस चांसलर प्रोफेसर तलत अहमद ने बताया कि जामिया के लिए अच्छी खबर है कि अधिक से अधिक छात्र देश के सबसे पुराने कैंपस में उच्च शिक्षा हासिल करना चाहते हैं। जामिया में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का आखिरी राउंड चल रहा है। इसके लिए बकायदा दिल्ली, श्रीनगर, पटना लखनऊ, गुवाहाटी समेत 6 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X