{"_id":"5922bd684f1c1b8711535e12","slug":"itts-failed-to-attract-foreign-students-for-admission-into-undergraduate-courses","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी की 1100 सीटों पर सिर्फ 222 विदेशी छात्रों ने किया अप्लाई","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
आईआईटी की 1100 सीटों पर सिर्फ 222 विदेशी छात्रों ने किया अप्लाई
amarujala.com- Presented by: शिवेन्दु शेखर
Updated Mon, 22 May 2017 05:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश भर के अलग-अलग आईआआईटी में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली जेईई परीक्षा का एडवांस लेवल रविवार को संपन्न हो गया लेकिन विदेशी छात्रों के दाखिले के लिए यह परीक्षा अभी होनी बाकी है जिसे आने वाले रविवार को आयोजित किया जाएगा। हालांकि सभी आईआईटीज के लिए एक बुरी खबर है कि मात्र 222 विदेशी छात्रों ने ही परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए रजिस्टर किया है जबकि कुल 1100 सीटों को फॉरेन नेशनल्स के लिए रिजर्व रखा गया है।
विज्ञापन
पिछले साल तक जहां सिर्फ दुबई में ही ऑफ शोर सेंटर बनाया जाता था वहीं इस साल उन सभी 5 देशों में परीक्षा आयोजित की जाएगी जहां के छात्रों ने एडमिशन के लिए आवेदन दिया है। इनमें बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, सिंगापुर, ईथोपिया सहित दुबई में परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
यह फैसला तब लिया गया जब सभी 23 आईआईटी के कुल सीटों का 10% विदेशी छात्रों के लिए रिजर्व किया गया। अभी देश में कुल 23 आईआईटी हैं जिनमें कुल 11,000 सीट हैं।
विज्ञापन
एक तरफ जहां भारतीय छात्रों को JEE Advance में बैठने के लिए JEE Mains परीक्षा में क्वालिफाई करना होता है वहीं विदेशी छात्रों को मेन परीक्षा में न बैठने की छूट दी गई है।
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक आईआईटी बॉम्बे के डायरेक्टर का कहना है कि ज्यादा से ज्यादा आवेदन मंगाने के लिए विदेशों के कॉलेजों में जाकर पब्लिसिटी करनी होगी ताकि ज्यादा से ज्यादा आवेदन आमंत्रित किए जा सकें।
ये पहली बार है जब 6 विदेशी केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। इनमें से 153 छात्र दुबई से, 33 काठमांडु से, 13 ढाका से, 12 सिंगापुर से , 09 कोलंबो और 02 अदिस अबाबा के छात्र होंगे।
इस साल EE Mains में कुल 2,20,000 छात्रों ने क्वालिफाई किया जबकि पिछले साल कुल 2,00000 छात्रों ने ही JEE Advance के लिए क्वालिफाई किया था।
कमेंट
कमेंट X