फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   ITI certificates will be equivalent to 10th and 12th certificate, new board will be formed

अब 10वीं और 12वीं के समकक्ष होगा 'ITI' सर्टिफिकेट, बनेगा अलग बोर्ड

Thu, 30 Mar 2017 11:42 AM IST
amarujala.com- Presented by: शिवेंदु शेखर
amarujala.com- Presented by: शिवेंदु शेखर Updated Thu, 30 Mar 2017 11:42 AM IST
विज्ञापन
ITI certificates will be equivalent to 10th and 12th certificate, new board will be formed
राजीव प्रताप - फोटो : source

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने केंद्रीय कौशल विकास मंत्री राजीव प्रताप रूडी की आईटीआई संस्थानों के लिए अलग बोर्ड बनाने की मांग को मंजूरी दे दी है। नेशनल काउंसिल फोर वोकेशनल ट्रेनिंग(NCVT) के लिए बनने वाला शिक्षा बोर्ड सीबीएसई और आईसीएसई की तर्ज पर बनेगा। 

विज्ञापन


सरकार आईटीआई संस्थानों में पढ़ने वाले बच्चों की शिक्षा में  सुधार के लिए ये कदम उठा रही है। साथ ही ये भी बताया गया है कि इस बोर्ड के तहत मिलने वाले आईटीआई सर्टिफिकेट की वैल्यू 10वीं और 12वीं बोर्ड की तरह ही मान्य होगा। देशभर के आईटीआई संस्थानों में शिक्षा के गिरते स्तर पर विचार करते हुए दोनों मंत्रालयों ने शिक्षा बोर्ड बनाने का फैसला लिया है। अब बाकी कॉलेजों की तर्ज पर ही आईटीआई कॉलेजों में भी पढ़ाई होगी। 
विज्ञापन

 

सर्टिफिकेट 10वीं और 12वीं बोर्ड सर्टिफिकेट के बराबर मान्य...

ITI certificates will be equivalent to 10th and 12th certificate, new board will be formed
आईटीआई/सांकेतिक - फोटो : source

एक सवाल के जवाब में कौशल विकास मंत्री रूडी ने कहा कि सरकार देशभर में बुनियादी ढांचे और ट्रेनिंग की खराब स्थिति को स्वीकार करती है। इसीलिए अब गुणवत्ता में सुधार पर कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने ये भी बताया कि बोर्ड आईटीआई की परीक्षाओं का संचालन करेगा साथ ही पास होने वाले छात्रों को सर्टिफिकेट भी जारी करेगा और ये सर्टिफिकेट 10वीं और 12वीं बोर्ड सर्टिफिकेट के बराबर माना जाएगा। 

सनद रहे यह बोर्ड मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधीन नहीं अपितु कौशल विकास मंत्रालय के अधीन रहेगा। पिछले कुछ समय से उड़ रही अफवाह पर भी लगाम लगाते हुए उन्होंने बतया कि नाईट शेल्टर होम में कौशल विकास केंद्र खोलने की कोई योजना नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed