फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   interview preparetion and get job

नौकरी पानी है तो ऐसे करें इंटरव्यू की तैयारी

Tue, 16 Sep 2014 11:59 AM IST
एजुकेशन डेस्क
एजुकेशन डेस्क Updated Tue, 16 Sep 2014 11:59 AM IST
विज्ञापन
interview preparetion and get job
कई ऐसी प्रतियोगिता परीक्षाएं होती हैं, जिनमें लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू में भी सफल होने पर ही अंतिम रूप से चयन होना है। जिस जॉब में लिखित परीक्षा जैसी कोई व्यवस्था नहीं होती है, वहां भी अभ्यर्थियों को इंटरव्यू का सामना करना ही पड़ता है। कहने का तात्पर्य यह है कि जॉब चाहे निजी क्षेत्र का हो अथवा सरकारी क्षेत्र का, उसमें सफल होने के लिए इंटरव्यू में बेहतर परफॉर्मेंस देनी ही होगी। ऐसे कई उदाहरण हमें देखने को मिलते हैं, जब लिखित परीक्षा में बेहतर अंक लाने के बावजूद अंतिम रूप से चयन नहीं हो पाता। खराब इंटरव्यू के कारण ही ऐसी स्थिति बनती है। इसलिए आपने चाहे जिस भी जॉब के लिए आवेदन किया हो, उसके अनुरूप इंटरव्यू के लिए खुद को तैयार रखें। इंटरव्यू को गंभीरता से नहीं लेना आपको सफलता की राह से पीछे धकेल सकता है। इसलिए इंटरव्यू की बारीकियों को गहराई से समझना ही होगा।
विज्ञापन


ऐसे करें तैयारी
समय रहते इंटरव्यू की तैयारी ध्यानपूर्वक करें। सिर्फ अंतिम समय में ध्यान देने से इंटरव्यू में अच्छा करने की संभावना कम ही रहती है।  
मॉक इंटरव्यू जरूरी है। इसकी प्रैक्टिस अपने दोस्तों या सहयोगियों के साथ मिलकर करें।
रेज्यूमे पर गहरी नजर डालें। उनसे भी सवाल पूछे जा सकते हैं। अपनी शिक्षा, कार्यानुभव, रुचि आदि के बारे में आपने जो भी लिखा हो, उससे संबंधित सवालों के जवाब देने के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन

इंटरव्यू से संबंधित अनुभवी लोगों के साथ मिलकर संभावित प्रश्नों की एक सूची बना लें। फिर उनके जवाब भी तलाशें। इससे इंटरव्यू में जवाब देना आसान हो जाएगा। शिक्षा, योग्यता आदि के अलावा जॉब व कॅरियर से संबंधित आपकी भावी योजना क्या है, इससे जुड़े प्रश्नों को तैयार कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकांश इंटरव्यू में विषय, कार्य-क्षेत्र के अलावा करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिए इनके बारे में अपनी तैयारी दुरुस्त रखें।  
जिस कंपनी या संस्थान के लिए इंटरव्यू देना हो, उसकी कार्य-प्रकृति और उससे जुड़ी तमाम बातों की जानकारी आपके पास होनी चाहिए। इस बाबत भी पूछताछ हो सकती है।  
अपने काम और कंपनी की बेहतरी के लिए यदि आपके पास कोई आइडिया हो, तो मौका मिलते ही इंटरव्यूअर के साथ शेयर करें। इससे आपको फायदा हो सकता है।
जिस दिन इंटरव्यू के लिए जाना हो, उससे पहले वाले दिन को ही रेज्यूमे सहित समस्त आवश्यक सर्टिफिकेट्स की एक फाइल तैयार कर लें।
अपनी पोशाक का खास तौर पर ध्यान रखें। अधिक चटख रंगों वाले वस्त्र न पहनें, बल्कि हल्के रंगों की पोशाकें ही इसके लिए बेहतर होती हैं।
इंटरव्यू रूम में जाने से पहले मोबाइल ऑफ कर दें।
इंटरव्यू के दौरान चाबी, पेन आदि चीजों को अपने हाथ में घुमाते न रहें।
स्वयं को रिलैक्स रखें।  तनाव में रहेंगे, तो आप ठीक से जवाब नहीं दे पाएंगे।  
इंटरव्यू से कुछ दिनों पहले से ही अपने खान-पान पर ध्यान दें, ताकि सेहत ठीक रहे। इंटरव्यू से पहले वाले दिन अच्छी नींद लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed