फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   International Literacy Day now digital literacy make digital india

International Literacy Day: अब 'डिजिटल साक्षरता' से बनेगा 'डिजिटल इंडिया'

Fri, 08 Sep 2017 11:22 AM IST
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य Updated Fri, 08 Sep 2017 11:22 AM IST
विज्ञापन
International Literacy Day now digital literacy make digital india

भारत को डिजिटल इंडिया बनाने के लिए केंद्र सरकार पुरजोर कोशिश में लगी हुई है। सरकार की मानें तो डिजिटल इंडिया तैयार करने से पहले देश के लोगों को डिजीटली साक्षर करना बहुत जरूरी है और इसलिए इस साल International Literacy Day पर सरकार देशवासियों को डिजिटल साक्षर बनाएगी।

विज्ञापन


सरकार के मुताबिक डिजिटल अर्थव्यवस्था एवं डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए देश के 6 करोड़ ग्रामीण परिवारों को डिजिटली साक्षर बनाने के उद्देश्य से 2351 करोड़ रुपए की लागत वाले प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान को इस साल फरवरी में मंजूरी दे दी गई थी।  
विज्ञापन


पढ़ेंः 1600 प्राथमिक स्कूलों में होगी ई-क्लासेस की सुविधा : विजय रूपाणी

विज्ञापन
विज्ञापन

डिजिटल साक्षरता के लिए दो योजनाओं को मिली मंजूरी

International Literacy Day now digital literacy make digital india

केंद्र सरकार ने दो योजनाओं को डिजिटल साक्षरता प्रदान करने के लिए स्वीकृत किया है जिनके नाम हैं, राष्ट्रीय डिजिटल साक्षरता मिशन (एनडीएलएम) और डिजिटल साक्षरता अभियान (डीआईएसएचए) जो सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड, एक स्पेशल  पर्पस व्हीकल (सीएससी-एसपीवी) (कंपनी अधिनियम 1956 के अंतर्गत स्थापित एक सार्वजनिक लिमिटेड कंपनी) के द्वारा एक साथ लागू किया गया है। प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान के तहत मार्च 2019 तक सभी 6 करोड़ परिवारों को डिजिटल तौर पर साक्षर किया जाएगा। 

डिजिटल उपकरणों के इस्तेमाल पर दिया जाएगा जोर

International Literacy Day now digital literacy make digital india

आपको बता दें कि इस अभियान के तहत वर्ष 2017-18 में 3 करोड़ लोगों को और वर्ष 2018-19 में बाकी बचे 3 करोड़ लोगों को प्रशिक्षित किया जाएगा। डिजिटल साक्षरता के लिए देश की सभी ढाई लाख ग्राम पंचायतों में करीब 200 से 300 लोग प्रशिक्षित किए जाएंगे।

ये सभी लोग कंप्यूटर चलाने और डिजिटल उपकरणों जैसे स्मार्टफोन, और टैबलेट इस्तेमाल करना सीखेंगे। इसके अलावा ईमेल भेजने और प्राप्त करने, इंटरनेट चलाने, सरकारी सेवाओं तक पहुंच बनाने, सूचनाएं खोजने, ऑनलाइन बैंकिंग, CASHLESS लेनदेन करने में सक्षम होंगे।

पढ़ेंः नए फार्मेसी कॉलेज खोलने पर लग सकती है 5 साल की रोक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed