फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   International Cyber Olympiad 2026: Class 1 to 10 Students Can Showcase Their Tech Skills, Win Cash Prizes

साइबर ओलंपियाड 2026: कक्षा एक से 10वीं तक के छात्र तकनीक में दिखाएं प्रतिभा, विजेताओं को मिलेंगे नकद पुरस्कार

Sat, 12 Sep 2026 01:02 PM IST
शाहीन परवीन रीता कुमारी, कॅरिअर एक्सपर्ट
रीता कुमारी, कॅरिअर एक्सपर्ट Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 12 Sep 2026 01:02 PM IST
सार

साइबर ओलंपियाड 2026 में कक्षा 1 से 10वीं तक के छात्र हिस्सा ले सकते हैं। कंप्यूटर और तकनीक में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए यह अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को नकद पुरस्कार और प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
International Cyber Olympiad 2026: Class 1 to 10 Students Can Showcase Their Tech Skills, Win Cash Prizes
International Cyber Olympiad 2026 - फोटो : AI

विस्तार

साइबर ओलंपियाड फाउंडेशन की ओर से इंटरनेशनल साइबर ओलंपियाड (आईसीओ)-2026 का आयोजन किया जा रहा है। कंप्यूटर और तकनीक के क्षेत्र में रुचि रखने वाले स्कूली विद्यार्थियों के लिए यह एक शानदार अवसर है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में कंप्यूटर, साइबर सुरक्षा और सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़ी समझ विकसित करने के साथ उनकी तार्किक एवं विश्लेषणात्मक क्षमता को बढ़ावा देना है। इसमें कक्षा एक से दस तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर अन्य विद्यार्थियों के साथ प्रतिस्पर्धा का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन

कंप्यूटर व साइबर सुरक्षा से होंगे सवाल

ओलंपियाड में विद्यार्थियों के कंप्यूटर और तकनीकी ज्ञान को परखा जाएगा। इसमें कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, नेटवर्किंग, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, साइबर सिक्योरिटी और सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़े विषय शामिल हैं। यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों को तकनीकी अवधारणाओं को समझने के साथ समस्याओं का तार्किक और रचनात्मक समाधान खोजने के लिए प्रोत्साहित करती है। साथ ही सुरक्षित तरीके से इंटरनेट और तकनीक के इस्तेमाल के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया जाता है। विद्यार्थियों की बेहतर तैयारी हेतु कक्षा एक से दस तक प्रत्येक कक्षा के लिए विषयवार सिलेबस एवं सैंपल पेपर अलग-अलग उपलब्ध कराए गए हैं। पंजीकरण के बाद प्रतिभागियों को मॉक टेस्ट और अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन

परीक्षा की तिथियां

आईसीओ 2026 का पहला चरण स्कूल स्तर पर आयोजित होगा। परीक्षा के लिए 14 व 28 अक्तूबर, 16 व 30 नवंबर तथा आठ व 22 दिसंबर की तिथियां निर्धारित हैं। स्कूल अपनी सुविधा के अनुसार किसी एक तिथि का चयन कर सकते हैं। परीक्षा की अवधि एक घंटे होगी। पंजीकरण परीक्षा तिथि से 20 दिन पहले तक किया जा सकेगा। दूसरे चरण (इंटरनेशनल लेवल) की तिथि बाद में घोषित होगी, जिसमें कक्षा तीन से दस तक के विद्यार्थी शामिल होंगे। विद्यार्थी सिलेबस और सैंपल पेपर के माध्यम से तैयारी कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेडल और पुरस्कार

बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विभिन्न स्तरों पर सम्मानित किया जाएगा। इंटरनेशनल लेवल के प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं को क्रमशः रुपये 5,100, रुपये 3,100 और रुपये 2,100 के साथ ट्रॉफी व प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे। रीजनल और स्कूल स्तर के विजेताओं को मेडल व प्रमाण-पत्र मिलेंगे। कक्षा एक और दो के विद्यार्थियों को उनके प्रदर्शन
के आधार पर मेडल व प्रमाण-पत्र देकर प्रोत्साहित
किया जाएगा।

  • इंटरनेशनल साइबर ओलंपियाड (आईसीओ) 2026 में विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिलेगा।
  • भारतीय विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण शुल्क 150 रुपये निर्धारित है।
  • स्कूल स्तर की परीक्षा ऑफलाइन और इंटरनेशनल लेवल की परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी।

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

इच्छुक विद्यार्थी अपने स्कूल के माध्यम से ऑफलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। इसके अलावा विद्यार्थी आईसीओ की आधिकारिक वेबसाइट cyberolympiad.in के जरिये ऑनलाइन भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। भारतीय विद्यार्थियों के लिए शुल्क 150 रुपये प्रति विद्यार्थी है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विद्यार्थी का किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में अध्ययनरत होना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed