IIM Bangalore ने लॉन्च किया भारत-जापान स्टडी सेंटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने आज भारत में बुलेट ट्रेन का शिलान्यास किया। वहीं दोनों देशों में, विशेष रूप से आर्थिक और शैक्षिक रिश्तों को मजबूती प्रदान करने के लिए IIM Bangalore ने भारत-जापान स्टडी सेंटर लांच किया है।
IIM बंगलुरु आज ही भारत-जापान अध्ययन केन्द्र का उद्घाटन करेगा। इस सेंटर का उद्देश्य प्रमुख रूप से अनुसंधान, शिक्षण और जापान में भारत और भारत में जापान की समझ को बढ़ावा देना है।
IIM बंगलुरु के निदेशक, प्रोफेसर जी रघुराम, ने कहा कि आर्थिक विकास के क्षेत्र में भारत और जापान के बीच कई समानताएं हैं। हम बुनियादी ढांचे और प्रौद्योगिकी प्रबंधन पर जापान से बहुत कुछ सीखना चाहते हैं।
पढे़ं- Hindi Diwas 2017: हिंदी हमारी पहचान फिर हम सब क्यों इससे अनजान, जानिए हिंदी से जुड़ीं कुछ रोचक बातें
सेंटर के प्रमोटर और उद्योगपति विक्रम किर्लोस्कर ने कहा कि मुझे यह सुनकर बहुत खुशी हो रही है कि IIM बंगलुरु भारत-जापान अध्ययन केन्द्र की स्थापना कर रहा है। भारत और जापान अब न केवल बिजनेस साझेदार हैं बल्कि सामरिक भागीदार भी हैं। जापान न केवल कार में बल्कि बुलेट ट्रेन में भी भारत में बड़े स्तर पर निवेश कर रहा है और ये भारत-जापान स्टडी सेंटर स्थापित करने का सही समय है।
कमेंट
कमेंट X