फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   IIT student get 28 lac pakage

आईआईटी के छात्र को मिला 28 लाख का सैलरी पैकेज

Sat, 05 Mar 2016 10:12 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sat, 05 Mar 2016 10:12 AM IST
सार

  • सबसे अधिक 28 लाख का पैकेज
  • गूगल की तरफ से 1.70 करोड़ का ऑफर
  • 13.14 लाख रुपये औसतन पैकेज

विज्ञापन
IIT student get 28 lac pakage
आईआईटी - फोटो : IIT website

विस्तार

आईआईटी मंडी के 65 स्टूडेंट्स को देश की नामी कंपनियों के जॉब ऑफर मिले हैं। सभी की प्लेसमेंट आईआईटी मंडी के प्लेसमेंट सेल के तहत हुई है। प्रथम चरण में कंपनियों ने 65 स्टूडेंट्स को जॉब ऑफर की है। एक प्रशिक्षु को सबसे अधिक 28 लाख का पैकेज ऑफर किया गया है। आईआईटी में दूसरे चरण में प्लेसमेंट का दौर चल रहा है। औसतन दस लाख रुपये प्रति स्टूडेंट को पैकेज ऑफर किया गया है। 
विज्ञापन


ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट कंपनियों समेत आईटी से जुड़ी कंपनियों ने आईआईटी मंडी के प्रशिक्षुओं को बढ़िया पैकेज ऑफर किए हैं। नई आईआईटी होने के बावजूद देश की नामी कंपनियां यहां कैंपस प्लेसमेंट के लिए पहुंच रही हैं। वर्ष 2015 में कंप्यूटर साइंस के 93 प्रतिशत स्टूडेंट्स की प्लेसमेंट हुई है। इसमें 26.4 लाख सबसे अधिक पैकेज और 13.14 लाख रुपये औसतन पैकेज प्रशिक्षुओं को मिला है। इलेक्ट्रिकल के 68 प्रतिशत प्रशिक्षुओं की प्लेसमेंट हुई है। 
विज्ञापन


इनमें सबसे अधिक 11 लाख पैकेज मिला है। 5.98 लाख औसतन पैकेज रहा है। मेकेनिकल के 65 प्रशिक्षुओं की प्लेसमेंट हुई है। सबसे अधिक 9 लाख पैकेज मिला। 6.43 लाख औसतन पैकेज मिला। इधर, आईआईटी मंडी के प्लेसमेंट सेल से ज्योति सिंह ने प्लेसमेंट के प्रथम चरण में देश की नामी कंपनियों ने 65 स्टूडेंट्स को जॉब ऑफर की पुष्टि की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआईटी मंडी के प्रशिक्षु शुभम अजमेरा को गूगल की तरफ से 1.70 करोड़ का ऑफर मिल चुका है। शुभम को गूगल के अलावा अन्य तीन कंपनियों के जॉब ऑफर भी थे, लेकिन उन्होंने गूगल ज्वाइन करने का फैसला लिया था। 


इन कंपनियों ने दिया ऑफर- 
प्लेसमेंट के प्रथम चरण में आईआईटी मंडी में फ्लिपकार्ट, माइक्रोसॉफ्ट, ई-बे, प्रेक्टो, दृष्टी सॉफ्ट, सैमसंग, ग्रोफर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कूपन दुनिया, यूनाइटिड हेल्थ ग्रुप, खोसला लैब, तेजस नेटवर्क्स, स्टेटलैब्स, आर सिस्टम्स, खुलीजा, टीसीएस, कागनीजेंट तथा अन्य कंपनियों ने 65 प्रशिक्षुओं को जॉब ऑफर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed